
ज्ञान ही परमात्मा का स्वरूप हैए धर्म के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति ही कर सकता है मानवता का कल्याण.प्रमुख सचिव परिवहन।
मैनपुरी 25 जूनए 2023. प्रमुख सचिव परिवहनए महानिदेशक उपाम एलण् वेंकटेश्वर लू ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मयोगए अभ्युदय योजनाए सड़क सुरक्षा विषयक संगोष्ठी में उपस्थित अधिकारियोंए कर्मचारियोंए छात्र.छात्राओंए विद्यालय प्रबंधकोंए शिक्षकोंए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश को आजाद कराने के लिए असंख्य वीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी लेकिन आज छोटी.छोटी बातोंए थोड़ी सी भूमि के टुकड़े के लिए भाई.भाईए पड़ोसी.पड़ोसी की हत्या कर रहा हैए एक.दूसरे का दुश्मन बना हुआ हैए अपना पूरा जीवन न्यायालय के चक्कर काट.काट कर बर्बाद कर रहा हैए ऐसे लोगों के बीच जिले के प्रशासनिक अधिकारीए शिक्षकए संभ्रांत व्यक्ति जाकर कर्मयोग के बारे में बताएंए आपसी.सुलहए समझौते के आधार पर एक दूसरे के बीच त्याग की भावना पैदा कर मेरिट के आधार पर समस्याओं का निपटारा करें ताकि दोनों पक्ष खुशी के साथ अपना जीवन.यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि माया.मोह में फंसकर अपने जीवन को बर्बाद न करेंए माया का मोह व्यक्ति को जीवन में गलत मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगाए माया मोह में फंसा इंसान पूरे जीवन भटकता रहेगा और उसे कभी भी आत्म संतुष्टि नहीं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले को ईश्वर सामर्थ्यवान बनाता हैए अच्छे कर्मों का फल मनुष्य को हमेशा मिलता हैए इसलिए सभी लोग अपने जीवन में अच्छे कर्म करेंए मानवता की भलाई के लिए कार्य करें तभी जीवन सार्थक होगाए शांति.सुख.संपदाए धर्म का मार्ग अपनाने में हैए अधर्म के रास्ते पर चलने वाला जीवन भर भटकता है लेकिन धर्म के रास्ते पर चलने वाला हमेशा समाजए परिवारए प्रदेशए देश के लिए प्रेरणादायी होता है।
प्रमुख सचिव परिवहन ने कहा कि परिवारए समाजए प्रदेशए देश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को ऋषि.मुनियों के विचारों को समझना होगाए अपने भीतर के विकारों को दूर करना होगा तभी मानव का कल्याण होगाए जहां पवित्रता हैंए वहीं ईश्वर वास करता हैए जिस व्यक्ति ने स्वार्थ छोड़ दिया वही पवित्र हैए मेरा.तेरा करने वाला व्यक्ति हमेशा अन्याय करता हैए धर्म के रास्ते पर चलने वाले उदार मन रखते हैं और वह सब की भलाई के लिए सोचते हैं।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है अब इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग पाकर प्रतिभावान छात्र अपने जीवन में अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकारी विभागों में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैए सभी भर्ती बोर्ड द्वारा पूरी निष्पक्षताए पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित कराकर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा रही हैए भर्ती प्रक्रियाओं से भ्रष्टाचारए भेद.भावए अवैध धन के लेनदेन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। उन्होने कहा कि विद्यालयों में छात्रों को शैक्षिक वातावरण मिलेए विद्यालयों में अनुशासन होए शिक्षक सिर्फ छात्रों को डिग्री दिलाने के लिए नहीं बल्कि उन्हें ज्ञानवानए आदर्शवानए संस्कारवान बनाने की दिशा में काम करेंए निष्ठा के साथ पूर्ण मनोयोग से अपने छात्रों को अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ प्रदान करेंए उन्हंे सही मार्ग प्रशस्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज अधिकारियोंए कर्मचारियों के बीच काम का दबावए छात्रों के बीच प्रतियोगातत्मक परीक्षाओं के कारण तनावए व्यापारियों में व्यवसाय को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती हैए अधिकांश लोग तनाव में आकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरीर कर्म करने के लिए मिला हैए आत्मा ही सब कुछ हैए शरीर के लिए भोजन जरूरी है लेकिन आत्मा का भोजन सद् वचन हैए सर्व ज्ञान से ही आत्म को संतुष्टि मिलती हैए इसलिए सभी लोग तनाव से दूर रहेंए अपनी आत्मा की ज्योति को जलाकर रखेंए तभी आपका जीवन सार्थक होगाए अपने जीवन को एक खिलाड़ी की भांति जिएंए ऐसा कर्म करें जिससे आपको संतुष्टिए खुशी मिलेए जिसके लिए कर्म किया गया होए उसे भी लाभ मिले और आप द्वारा किया गया कर्म सामाजिक रूप से भी उपयोगी होए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंए जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
श्री सिंह ने कहा समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को अपने अस्तित्व को पहचानने की आवश्यकता हैए क्या हम इस हाड़.मॉसए अस्थ्तियों के बने हुये शरीर मात्र हैं या शरीर से इतर भी कोई हमारा अस्तित्व हैए जब हम कहते हैंए कि मेरा हाथए मेरा कान इत्यादि जो यह कहता है वह कहने वाला कौन हैए यह ष्ष्मैष्ष् कौन है। उन्होने बताया कि यदि शरीर ही मै है तो एक जिंदा और मरे हुये शरीर में फर्क क्यूं हैंए यह फर्क ही हमारा अस्तित्व हैंए मै एक चैतन्यए दिव्य स्वरूप आत्मा हैए जो भ्रिकुटी के बीच में विराजमान हैए यही हमारा अस्तित्व हैए यह शरीर हमे कर्म के लिए मिला हैए इसे समझ आते ही आनंदए ज्ञान के द्वार स्वतः खुल जायेंगें।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सड़क सुरक्षाए कर्मयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि मन की शांति बेहद जरूरी हैए मन की शांति पाने का सबसे बेहतर तरीका कर्मयोग है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग यातायात नियमों की अनदेखी कर रहा हैए जिस कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैंए युवा वर्ग के ओवर स्पीडए स्टंटए ईयर फोन के प्रयोग के कारण अधिकांश दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित छात्र.छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें साथ ही अपने परिजनोंए आस.पड़ोस के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंए अपने परिजनों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेटए चार.पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंए बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालोंए ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों को टोकें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
अध्यक्ष भारत चरित्र निर्माण संस्थान नई दिल्ली राधा कृष्ण गोस्वामी ने मिशन कर्म योगी एवं अध्यात्मिक प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभी लोगों को गीता उपदेश को अपने मन में उतारना होगाए जो पाप है वही अधर्म हैए परिवारए समाजए प्रदेशए देश का विकास हो यही धर्म हैए जिस व्यक्ति में आत्म ज्ञान नहीं है वह अपने परिवारए समाजए देशए राष्ट्र का विकास नहीं कर सकता। उप परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति ने कहा कि परिवहन विभाग यातायात को सुगमए सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा हैए 2019 से लेकर 2023 के मध्य परिवहन विभाग द्वारा किए गए कार्योंए नियमित जागरूकता अभियानों के संचालन का परिणाम आज हमारे सामने हैंए सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से कमी आई है। उन्होंने बताया कि 2019 में जनपद में 317 सड़क हादसे हुए जिसमें 303 लोग घायल हुए और 187 की मृत्यु हुई जबकि 2023 में अब तक 280 सड़क हादसों में 180 व्यक्ति घायल हुए जबकि 103 ने अपनी जान गवांयी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सम्बन्ध में बताया कि संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससीए उण्प्रण् लोक सेवा आयोग यूण्पीपीण्एसण्सीए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपीण्एसएसएससीए अन्य भर्ती बोर्डए नीट एनईईटीए जेईईए एनडीए की तैयारी हेतु जिला मुख्यालय पर रजनेश कॉन्वेंट स्कूल दीवानी के पास एवं तहसील कुरावली में श्री मलिखान सिंह इंटर कॉलेज में 01 जुलाई से 30 अपै्रल तक कोचिंग कक्षाएं संचालित होंगीए इस हेतु अब तक 200 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैंए प्रतियोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को तैयारी कराने के लिए 11 विषय विशेषज्ञों द्वारा आवेदन किये हैंए इसके अतिरिक्त जिले के अधिकारियों द्वारा भी समय.समय पर कोंचिग कक्षाओं में अपने अनुभव के आधार पर छात्रों का उत्साह वर्धन किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमारए अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्रए मुख्य चिकित्साधिकारी डाण् राजीव रायए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसण्एनण् मौर्यए उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्माए सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बीण्केण् सिंहए सम्भागीय अधिकारी प्रवर्तन केण्डीण् सिंहए उपायुक्त मनरेगा पीण्सीण् रामए उप कृषि निदेशक डीण्वीण्सिंहए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज वर्माए उपायुक्त उद्योग मोण् सऊदए आचार्य टीईपी सेंटर धीरेन्द्र यादवए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ताए जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चन्दए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादवए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ओण्पीण् सिंह सहित अन्य अधिकारीए छात्र.छात्राएंए शिक्षकए विद्यालय प्रबन्धकए एनसीसी कैडेट्स आदि उपस्थित रहे।


