
मैनपुरी 30 जून, 2023- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति, मध्यान्ह भोजन जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की समीक्षा के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खंड विकास अधिकारियों, खण्ड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही, हीलाहवाली के कारण आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं है। उन्होने समस्त सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी को सख्त चेतावनी देते हुये कहा कि जिन पैरामीटर में कार्य अपूर्ण हैं, 01 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जायेगी। उन्होने कहा कि आॅपरेशन कायाकल्प के अपूर्ण पैरामीटर पर खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी अपनी देख-रेख में कार्य पूर्ण करायें साथ ही कार्य के समय के फोटोग्राफ्स प्रत्येक 02 घंटे के अतंराल पर उपलब्ध कराये जायें, अपूर्ण पैरामीटर की सूची सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को भी उपलब्ध करायी जाये, डाॅयट के प्रशिक्षुओं द्वारा किये गये सर्वे की सूची भी सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराकर कार्य पूर्ण किया जाये। उन्होने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने तैनाती ब्लाॅक पर ही रात्रि निवास करें साथ ही इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाये।
श्री सिंह ने कहा कि जनपद में 19 निर्माणाधीन विद्यालयों पर कार्य संचालित है, उन्होने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माणाधीन विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालयों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता, समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाये। उन्होने ब्लाॅक मैनपुरी, कुरावली के खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन विद्यालयों का निरीक्षण न किये जाने पर अनुशासनहीनता, शासन के निर्देशों का अनुपालन न किये जाने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने डीसी निर्माण बेसिक शिक्षा निर्माणाधीन विद्यालयों की सही से माॅनीटरिंग न किये जाने, कार्यदायी संस्था यू.पी.आर.एन.एस.एस. द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति ठीक न पाये जाने पर चेतावनी देते हुये सभी विद्यालयों में 48 घंटे के अंदर कार्य प्रारंभ कराये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार मिले साथ ही कुछ अन्य चीजें खाने की उपलब्ध करायी जायें, प्रतिदिन बच्चों के नाखून, बाल चैक किये जायें, उन्हें नियमित नहाने, हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाये, जिन बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि माह में 01-02 बार बच्चों को ग्राम प्रधानों, गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से बिस्किट, चिप्स, बोर्नबीटा इत्यादि उपलब्ध कराया जाये और उनको उपस्थिति में अंकित किया जाये। उप जिलाधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी लें जहां कोई अव्यवस्था हो वहां के अध्यापकों को बच्चों के अंदर अच्छी आदतें डालने, उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए निर्देशित किया जाये। उन्होने समीक्षा के दौरान पाया कि आॅपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ब्लाॅक कुरावली में 03 विद्यालयों की बाउण्ड्रीवाॅल, 12 यूरिनल शौचालय, ब्लाॅक घिरोर के 11 विद्यालयों में टाइलीकरण, ब्लाॅक मैनपुरी के 23 विद्यालयों में शौचालय, 03 बाउण्ड्रीवाॅल, ब्लाॅक बरनाहल में 16 विद्यालयों में बालक शौचालय, 03 विद्यालयों में बालिका शौचालय इत्यादि कार्य अपूर्ण हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येन्द्र सिंह, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, उप जिलाधिकारी भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली, अंजली सिंह, गोपाल शर्मा, आर.एन. वर्मा, नितिन कुमार, युगान्तर त्रिपाठी, डीसी मनरेगा पी.सी. राम, अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, परियोजना अधिकारी डूडा आर.के. सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता ने किया।




Good news
Comments are closed.