
आज दिनांक 21.06.2023 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डाॅ किरन सौजिया सीनियर सैकेण्डरी एजूकेशनल एकेडमी, मैनपुरी में नौ वाँ विश्व योगदिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक योग दिवस मनाया गया जिसमें सभी बच्चों और अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले विद्यालय के अध्यापक श्री चन्द्रशेखर अप्पा ने बच्चों को सामूहिक योग कराया। जिसमें बैठकर, लेटकर भी योग किया जो बहुत ही आकर्षक दृश्य था। विद्यालय के चैयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने योग दिवस का महत्व बताते हुए योग की नई परिभाषा प्रस्तुत की। उन्होंने योग का अर्थ गणित के क्षेत्र में जोड़ना बताते हुए बच्चों से कहा कि आपको हर क्षेत्र में जुड़ना चाहिए। यदि आप गणित से जुड़ेंगे तो गणित में अच्छे बनेंगे, फिजिक्स में जुड़ेंगे तो फिजिक्स में महारत हासिल करेंगे। आप लोग जिससे जुड़ना चाहेंगे उसी में महान बनेंगे। आप लोग पढ़ाई में योग करो और सबसे ज्यादा योग्य बनो। आगे उन्होंने कहा जो बच्चे ऐसे बरसात के मौसम में भी आये हैं वे सौभाग्यशाली हैं और मैं उनको धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने कहा जो बच्चे आज नहीं आए हैं आज उन्होंने घर पर बहाना बनाया होगा कि आज योग दिवस है पढ़ाई नहीं होगी। लेकिन आप लोगों ने पढ़ाई में योग किया है तो निश्चित ही आप लोग उन्नति करेंगे। अन्त में विद्यालय के चेयरमेन डाॅ0 अशोक कुमार ने उपस्थित सभी छात्रों और अध्यापकों की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।
आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया , एन0सी0सी0 ए0इन0ओ0 प्रदीप कुमार,, डाॅ0 नेम कुमार, लक्ष्मणदास, गरिमा, र्कीती प्रसाद, जिसनु वी0जी0, राकेश सिंह, लक्ष्मीकान्त, प्रवीन वर्मा, सतवीर गुर्जर, एस0के0 सिंह, सौरभ मौर्या, गोपाल कदम, अमित त्रिवेदी, जे0पी0 त्रिपाठी, संदीप कुमार, अरूण पाण्डेय, रेनू मिश्रा, आदित्य गौण, देवेन्द्र सैनी, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि अध्यापक उपस्थित थे।



