

आज कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शेफाली यादव ने किया इस अवसर पर एनएसएस की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में अनेक वृक्षों का अनेक वृक्ष लगाए महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने और उनके संरक्षण के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है हमारे आसपास नदी तालाबों जंगलों पहाड़ों पशु पक्षियों मिट्टी इत्यादि का संरक्षण करना ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना तथा प्रदूषण रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना ही पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है तथा प्राकृतिक संसाधनों का जिस तरह दोहन हो रहा हैए उससे स्पष्ट है कि हम भविष्य को भयंकर प्राकृतिक आपदाओं और खनिज अपूर्तियों के गर्त में डाल रहे हैं। बेहतर यही होगा कि हम प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखें। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्या शेफाली यादव जी ने कहा पर्यावरण दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्व के प्रति जागरूक हों। अधिक से अधिक पेड़ . पौधे लगाने के साथ.साथ पर्यावरण प्रदूषण से भी अवगत हों और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध हों।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को बताया की यह विषय बेहद चिंताजनक हैए यदि इस पर अभी भी गंभीरता से विचार नहीं किया गयाए तो मानव.जाति का पृथ्वी पर जीवित रहना ही मुश्किल हो जायेगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण लगातार ग्लेसियर पिघल रहे हैं जिसकी वजह से समुद्र में जल का स्तर बढ़ रहा हैए यदि ऐसे ही चलता रहा तो कुछ समय पश्चात् धरती के ज्यादातर शहर जलमग्न हो जाएगा। एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन ने छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस एवं ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूक किया तथा इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं डॉक्टर कुसुम यादव डॉ अलका पाठकए डॉ कीर्ति जैन डॉ प्रियंका सोनकरए विनीता अवस्थी डॉक्टर गीता प्रजापति एजया सिंह आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में उदय एवं शिवांगी एअदितिए शीतल माधुरी एपूजा एवं रिंकी इत्यादि छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।



