मैनपुरी 01 जून, 2023- प्रधानमंत्री स्वनिधि कल्याण योजना, यू.आर.सी. पोर्टल पर उद्यम पंजीकरण अभियान कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि 03 वर्ष पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने क्रांतिकारी, महत्वकांक्षी योजना लागू की, जिससे देश के करोड़ों रेहड़ी, पटरी, फुटपाथ, हथठेला के कामगारों को रू. 10 हजार की राशि बैंक के माध्यम से बिना किसी गारंटी के मुहैया कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठाया, आज इस योजना का लाभ पाकर लाखों रेहड़ी, पटरी वाले स्वाबलंबी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में पूर्व के किसी भी प्रधानमंत्री ने छोटे दुकानदारों, रेहड़ी, पटरी, फुटपाथ वालों के रोजगार को आगे बढ़ाने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया, केवल बड़े, सूक्ष्म उद्योगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने आज से 03 वर्ष पूर्व रेहड़ी, पटरी वालों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लागू कर बिना किसी बैंक गारंटी के रू. 10 हजार का ऋण उपलब्ध कराने की शुरूआत की, समय से ऋण अदा करने वालों को बिना किसी औपचारिकता के द्वितीय किस्त के रूप में रू. 20 हजार एवं द्वितीय के अदायगी समय से करने वाले को तीसरी किस्त के रूप में रू. 50 हजार उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की, आज जनपद में बड़ी संख्या में योजना का लाभ पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी है और वह अपने परिवार का आसानी से भरण-पोषण कर रहे हैं।
विधायक भोगांव ने उपस्थित लाभार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि योजना के तहत जो धनराशि बैंकों द्वारा ऋण के रूप में उपलब्ध कराई गई है उसका समय से किस्तों के माध्यम से भुगतान करें, पैसे को बर्बाद न करें बल्कि इसका सदुपयोग कर अपने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारें, छोटे व्यापार से तरक्की कर अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में मेहनत करें। उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़े सभी उद्यमियों, स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, दुकानदारों का आह्वान करते हुए कहा कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित यू.आर.सी. पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, पंजीकृत उद्यमियों को दुर्घटना की दशा में रू. 05 लाख तक का निःशुल्क बीमे की व्यवस्था की गई है, इसमें किसी भी व्यापारी को कोई प्रीमियम अदा नहीं करना है, इसके अलावा उक्त पोर्टल पर पंजीकृत उद्योगों को तमाम योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्ग के फुटपाथ, रेहडी वालों के लिए कोई योजना संचालित नहीं थी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लागू होने के पश्चात समाज के वंचित तबके को अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में सबसे ज्यादा आर्थिक संकट फुटपाथ, रेहड़ी, पटरी, खोमचे वालों के सामने था, उनके सामने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए तमाम कठिनाई झेलनी पड़ रही थी, उसी समय देश के प्रधानमंत्री ने अनूठी इन कामगारों को बिना किसी गारंटी के रू. 10 हजार का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु योजना लागू की, जिसका लाभ पाकर आज रेहड़ी, पटरी, स्ट्रीट वेंडर कार्य से जुड़े कामगारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। उन्होने बताया कि योजना में 4579 लक्ष्य के सापेक्ष 5192 पात्रों को प्रथम किस्त के रूप में रू. 10 हजार, 1352 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूम में रू. 20 हजार तथा 41 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में रू. 50 हजार का ऋण बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जा चुका है।
पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने पी.एम. स्वनिधि योजना में प्रथम किस्त के रूप में स्वीकृत 10 लाभार्थियों, योजना में बेहतर कार्य करने वाले 13 कार्मिकों एवं पूर्व में योजना में लाभान्वित ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स जिनके द्वारा ऑनलाइन ट्रांजक्शन में बेहतर कार्य करने वाले 10 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने विपिन कुमार, रजनेश, अतुल कुमार, आशु बाल्मिकी, कन्हैया, असलम, अवधेश, अजय, रजत, सीमा को ऋण स्वीकृति पत्र, योजना में बेहतर कार्य करने वाले कमÊ नितिन कनौजिया, विक्रम चैहान, जफर, मनोज, वीरेंद्र सिंह, रचित, प्रतीक, रौनक, खुन्नू, अनीश, अमित मिश्रा, मयंक वर्मा, अनुज एवं स्वनिधि योजना में बेहतर कार्य करने वाले शादाब, रमाकांत गुप्ता, अंकित बाबू, यासीन, राजकुमार, रियासत, रमेश, हरिओम, सचिन कुमार, आशीष गुप्ता को प्रमाण पत्र वितरित किये।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग मो. सऊद, परियोजना अधिकारी डूडा आर.के. सिंह, जिला अग्रणी प्रबन्धक अनिल प्रकाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी सहित बड़ी संख्या में लाभाथÊ आदि उपस्थित रहे।