सात दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिवस 21.03.2023
इकाई आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, कुरावली रोड, मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर ग्राम ताबेपुर में चल रहा है। जिसका आज चतुर्थ दिवस है पूर्व की भाँति स्वयं सेवकों ने दैनिक क्रियाओं से निब्रत होकर योग क्रियायें कीं उसके बाद नाश्ता किया फिर ग्राम वासियों की उपस्थिति में साक्षरता अभियान पर चर्चा की मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री प्रेमपाल सिंह (सेवा निवृत प्रवक्ता जीआईसी मैनपुरी) ने सभी को साक्षरता के बारे में बहुत कुछ बताया उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने बच्चों को पढ़ाना अति आवश्यक है। क्यों शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान होता है इसके बाद नारी सशक्तिकरण का महत्व समझाया स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर बताया कि महिलाएं पुरूष से किसी तरह कम नहीं हैं। क्योंकि उनके अन्दर वे शक्तियाँ छिपी हैं जो वे हर क्षेत्र में समाज के लिए कार्य कर सकती हैं।
तत्पश्चात् स्वयं सेविकों ने भोजन इत्यादि करने के उपरान्त संगती कार्यक्रम किया।