मैनपुरी जनपद में अपने भ्रमण के दौरान संत पूज्य अभय स्वरुप ब्रह्मचारी जी ने समूचे क्षेत्र को अपने वचनों से तथा अपनी वाणी से प्रगति की ओर बढ़ाया साथ ही सामाज में व्याप्त कुरीतियों को समूल नष्ट करने के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे अब जब कि वे भौतिक रूप से इस दुनिया में नहीं हैं तब उनके अनुयायियों ने उनके जन्मदिन पर पांच दिवसीय सत्संग का आयोजन उनके जन्मस्थान ग्राम बसंतपुर, संकिसा जिला फर्रुखाबाद पर करने का निश्चय किया इस सत्संग के आयोजन की योजना पिछले वर्षों से बन रही थी परन्तु कोरोना एवं अन्य प्रकार की समस्याओं के मद्देनजर इसका आयोजन टल रहा था परन्तु इस वर्ष ये सत्संग आयोजित होगा ये पांच दिवसीय सत्संग 11 मई 2023 से दिनांक 15 मई 2023 तक आयोजित होगा जिसमे आगरा से संत श्री श्री निवास जी महाराज अपने मुखारविंद से सत्संग की अमृत गंगा का रसपान भक्तों को करायेंगे
अभय स्वरुप ब्रह्म्चारी जी के बहुत से अनुयायी हैं जो उनके कहे अनुसार उनकी संगत को आगे बढ़ा रहे हैं तथा समाज जागरण का कार्य अनवरत कर रहे हैं
पांच दिवसीय सत्संग कथा की तैयारियों की दृष्टि से एक बैठक ग्राम बसंतपुर में हुई जिसमे ग्रामवासी तथा अन्य शिष्य भी साम्मिलित हुए साधकों ने कथा कि सभी तैयारियों पर चर्चा कि इस कथा के प्रवचनकर्ता के रूप में संत श्री श्रीनिवास जी महाराज जो कि आध्यात्मिक क्षेत्र में अपने प्रवचनों से लगातर जनजागरण का कार्य कर रहे हैं अपने कार्यक्रमों के द्वारा वे समाज में व्याप्त पाखंडों एवं कुरीतियों पर लगातार चोट करते रहे हैं साथ ही समाज के काम के लिए समाज को ही आगे आना होगा ऐसी भावना वे समाज के सभी वर्गों में भरते रहे हैं भारत में जातिवाद छुआछूत आज भी एक गंभीर सामजिक बुरायी के रूओप में प्रचलित है आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के बाद भी हमारा समाज चिंतन कि दृष्टि से पिछड़ा हुआ है अतः हमको इस सब बुराइयों को मिटाना ही होगा
आज कि योजना बैठक में मुख्य रूप से श्री वेदराम मास्टर, रामौतार, गिरीश चन्द्र, राजपाल सिंह, प्रमोद गुड्डू , इनाम सिंह ,सुरेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, जतन सिंह, जसरथ सिंह, मुरारी लाल, रंजित सिंह, स्वामी शिवानन्द, राजेश कुमार, डॉ जितेंद्र सिंह, राजेंद्र शास्त्री उमेश चन्द्र बलराम सिंह स्वामी सेवादास जी महाराज आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे