मैनपुरी 21 मार्च, 2023- जनपद की विख्यात, सुप्रसिद्ध, एवं ऐतिहासिक श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनपद के प्रभारी मंत्री, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने शीतला देवी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया, शान्ति के प्रतीक सफेद कबूतर, गुब्बारे आसमान में छोड़े गये, मेला प्रांगण मे स्थित शहीद स्तम्भों पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया, तदोपरान्त विकास पण्डाल में जाकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल, सूचना निदेशालय द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहित में लिये गये क्रांतिकारी निर्णयों, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास पर आधारित सवाक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन, निरीक्षण किया।
राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी जनपद में ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के जनपदों में भी काफी प्रसिद्ध है, मेला अवधि में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो यथा प्रभु श्रीराम की कथा, संगीत संध्या, देवी जागरण, कवि सम्मेलन, मुशायरा, लोकगीत एवं लोक नृत्य, पंच सम्मेलन, स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, एक शाम राष्ट्र के नाम, विधि सम्मेलन, भजन संध्या, शाम-ए-गजल, कव्वाली, पत्रकार सम्मेलन, योग शिविर, लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, म्युजिकल नाईट विद गुरमीत मेंहदी आदि जैसे कार्यक्रमो के माध्यम से लोगो का स्वस्थ्य मनोरंजन होगा, उन्हें देश के नामचीन कलाकारों को सुनने, देखने के अवसर मिलेगा वहीं दूसरी ओर स्थानीय बच्चो के कार्यक्रम में जनपद के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्थानीय प्रतिभा दिवस, महिला एवं मातृ शिशु कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कवियो, शायरों एवं महिलाओ को कादम्बरी रंगमंच के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करने के अवसर मिलेगें। विराट दंगल में पहलवानो को अपनी ताकत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, सैनिक सम्मेलन में सैनिको को अपनी समस्याये रखने,पेंन्शनर सम्मेलन में पेंन्शनरो को अपनी बात रखने के अवसर प्राप्त होंगें, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में जनपद की एकता, अखण्डता की झलक देखने को मिलेगी।
प्रभारी मंत्री ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी श्री देवी मेला में आने वाली जनता के लिए बेहद उपयोगी होगी, चित्र प्रदर्शनी में प्रदेश के समग्र और संपूर्ण विकास के लिए गांव, गरीब, किसान तक लोक कल्याण की नीति को लेकर हम कैसे पहुंचे, यह काम दर्शाया गया है, प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार शिक्षित नौजवानों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में प्राइवेट सेक्टर में रोजगार प्रदान किये, महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा-सुरक्षा और उनकेे स्वावलाम्बन केे लिए किये गये कार्यों, योजनाओं का चित्रण प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है, किसानों की आय दोगुनी करने, किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे बीज, कृषि यंत्रों, सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता के लिए किये गये कार्यों, उ.प्र. इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्राप्त प्रस्तावों का बखूबी चित्रण किया गया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक माह चलने वाली प्रदर्शनी में किसी भी प्रकार की वाधा उत्पन्न न हो, आज प्रातः मौसम खराब था लेकिन माॅ शीतला की कृपा से उद्घाटन के समय मौसम बेहद अच्छा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। उन्होने जनपदवासियों, विशेषतौर पर ग्रामीण अंचलों में निवास कर रहे लोगों का आव्हान करते हुये कहा कि इस प्रदर्शनी में सरकार की संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगी है, इसका भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी करें और पात्र होने की दशा में उनका लाभ प्राप्त करें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रयासरत् है इसके लिए गांव-गांव स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को उनसे जोड़ा जा रहा है, समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादन किये जा रहे हैं। प्रदर्शनी में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टाॅल से सामान की खरीदारी करें ताकि उनका मनोबल बढ़े।
सदस्य विधानसभा भोगांव, पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा प्रदर्शनी को भव्यता प्रदान करने के लिए निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं, सांस्कृतिक विभाग द्वारा निरतंर जनपद में नामचीन कलाकारों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि इस बार एतिहासिक देवी मेला के साथ मैनपुरी महोत्सव का संयुक्त रूप से आयोजन किया जा रहा है, इस ग्राम सुधार प्रदर्शनी में किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ घरेलू, कृषि यंत्रों की उपलब्धता भी करायी गयी है। उन्होने कहा कि इस प्रदर्शनी के दौरान कवि सम्मेलन, मुशायरा, संगीत सम्मेलन, देवी जागरण आदि भव्य और दिव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, इन कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाले श्रोताओं का स्वस्थ मनोरंजन होगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान ने कहा कि कोविड महामारी के कारण 02-03 वर्ष माॅ की आराधना में वाधा आयी, गत वर्ष जिलाधिकारी के नेतृत्व में बेहद सफल तौर पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। उन्होने कहा कि इस बार भी ऋषियों-मुनियों की तपोस्थली, क्रांतिकारियों की भूमि की गरिमा के अनुरूप इस बार भी भव्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के मार्ग-निर्देशन में इस एतिहासिक मेले की भव्यता, गौरव, गरिमा बढ़ेगी।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्य अतिथि को बताया कि विकास प्रदर्शनी में उद्याान एवं खाद्य प्रसंस्करण, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वन एवं वन्य जीव विभाग, ,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आदर्श ग्राम पंचायत, पंचायत राज विभाग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मत्स्य, कृषि, पशुधन विभाग, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शनी में आने वाले व्यक्तियो को अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओ के बारें विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। राजस्व राज्य मंत्री, सदस्य विधान सभा, जिलाधिकारी ने श्रीदेवी मेला के कादम्बरी रंगमंच पर डा. राम मोहन के संयोजकत्व में एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया, एक शाम प्रभु श्री राम के नाम कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति देश के विख्यात राम कथा गायक पे्रम भूषण महाराज द्वारा दी।
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चैहान, प्रान्तीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविन्द भदौरिया, ब्लाॅक प्रमुख जागीर मुनेश चैहान, पे्रम सिंह शाक्य, बबलू पाण्डेय, सुनील अग्रवाल, डा. राम मोहन, अरविंद तोमर, किशन दुबे, करन पाल सिंह,, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, किशनी नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन.वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, उप कृषि निदेशक डी.वी. सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग मो. सऊद सहित प्रदर्शनी के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बन्धु, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।