
कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में आयोजित सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आज पांचवा दिन सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया शिविरार्थियों द्वारा सड़क रैली का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के नारे लगाते हुए आस पास के गावों में घर घर जाकर लोगो को यातायात के नियमों से परिचित करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ शेफाली यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सुरक्षित जीवन जीने के लिए हमें यातायात नियमों की भी जानकारी परम आवश्यक है। उन्होंने मार्ग दुर्घटना से होने वाले नुकसान एवं यातायात के नियमों का पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में छात्राओं को बताया । उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवाल ने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों से परिचित करवाया एवं छात्राओं को बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायलों के प्रति संवेदनशीलता रखनी चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ संजना श्रीवास्तव द्वारा सड़क सुरक्षा एवम जागरूकता कि शपथ दिलाई गई। छात्राओं से पोस्टर स्लोगन एवं एवं कविता पाठ का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में सृष्टि वैष्णवी लक्ष्मी अदिति नेहा कुमकुम शालू यादव राजपाल एवं अरुण आदि का सहयोग रहा।



