मैनपुरी 21 फरवरी, 2023- प्र. जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आज विशेष अभियान के तहत 213 निराश्रित गोवंश पकड़ कर गौशालाओं में संरक्षित कराये गये। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारियों, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निरंतर अभियान चलाकर सड़क पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों को समीपवर्ती गौशालाओं में संरक्षित कराएं, कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर दिखाई न दे निराश्रित गोंवशों को पकड कर अस्थाई गोशालाओं में रखा जाय संरक्षित गोंवशों की उचित देखभाल की जाय, उन्हें समय से भूसा-चारा खिलाया जाय, नर, मादा गोंवंशों को अलग-अलग बाडे में रखा जाय, दुधारू गायों को कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चे के परिजनों को सहभागिता योजना के तहत उपलब्ध कराया जाय साथ ही उन्हें समय से सहभागिता योजना के तहत उपलब्ध करायी जाने वाली धनराशि मुहैया करायी जाये।
श्री कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में तहसील सदर में 21, तहसील घिरोर में 20, विकासखंड जागीर में 30, विकासखण्ड किशनी में 45, विकासखण्ड कुरावली में 61, विकासखण्ड सुल्तानगंज में 12 तथा मैनपुरी देहात में 24 निराश्रित गोवंश पकडकर समीपवर्ती गोशालाओं में संरक्षित किये गए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित को गौ-आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करें, कोई भी निराश्रित गौवंश भूखा न रहे, सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा-चारा उपलब्ध रहे, पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हो, भूख के कारण किसी संरक्षित गौवंश की मृत्यु हुई तो संबंधित की जिम्मेदारी तय कर दंडात्मक कार्यवाही होगी।