
मैनुपरी 08 फरवरी, 2023- प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री राजस्व उ.प्र. शासन अनूप प्रधान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट में उपस्थित निवेशकों, उद्यमियों, बैंकर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री निरंतर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रयासरत हैं, प्रदेश में अन्य देशों, अन्य प्रदेशों के उद्यमी निवेश करें, इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों को विदेश भेजकर वहां के उद्यमियों से प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कराया वहीं देश के अन्य प्रदेशों में रोड-शो के माध्यम से उद्यमियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणाम है कि आगामी 10 से 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में अब तक रू. 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेशकों के एम.ओ.यू. किए जा चुके हैं, जनपद मैनपुरी में भी 135 निवेशकों द्वारा 4257 करोड़ रू के निवेश प्रताव प्रस्तुत किए गये हैं। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों के संचालन के उपरांत प्रदेश में बड़ी संख्या में बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने उपस्थित निवेशकों, उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्योगों की स्थापना, संचालन में किसी भी स्तर पर कोई असुविधा नहीं होगी, अनापत्ति प्रमाण पत्र समयबद्ध ढंग मिलेंगे, उद्योगों की स्थापना हेतु क्रय की गई भूमि का दाखिल-खारिज प्राथमिकता पर होगा, धारा-80 45 दिन में होगी यदि निर्धारित समय में धारा-80 नहीं होगी तो वह स्वतः ही मानी जाएगी। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी उद्यमी को विद्युत संबंधी कोई समस्या न हो, विद्युत कनेक्शन से लेकर सभी औपचारिकताएं तत्काल की जाए।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जनपद में अब तक विभिन्न क्षेत्रों में निवेश हेतु 135 निवेशकों से ऑनलाइन पोर्टल पर रू. 4257.1 करोड़ क के निवेश के एम.ओ.यू. किए गए, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रू. 764.51 करोड़ के 43, सोलर इनर्जी के क्षेत्र में रू. 2025 करोड़ के 03, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रू. 54.99 करोड़ के 04, पशुपालन क्षेत्र में रू. 16.06 करोड़ के 10, बायोफ्यूल के क्षेत्र में रू. 225 करोड़ के 04, शिक्षा के क्षेत्र में रू. 354.19 करोड़ के 24, कृषि क्षेत्र में रू. 11 करोड़ के 02, कोपरेटिव के क्षेत्र में रू. 01.61 करोड़ का 01, डेयरी के क्षेत्र में रू.356 करोड़ के 16, होटल के क्षेत्र में रू. 10 करोड़ के 02, एम.एस.एम.ई. उद्योग के क्षेत्र में रू. 325.65 करोड़ के 22, रियल स्टेट के क्षेत्र में रू.01 करोड़ का 01, वेयर हाउस में रू. 60 करोड का 01 तथा इलैक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में रू. 52 करोड़ के 02 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमें मयंक शर्मा रे पावर इंफ्रा प्रा. लिमि. द्वारा सोलर प्लांट की स्थापना हेतु रू. 02 हजार करोड़, सुमित चैहान मैनपुरी ग्रीन एग्रो इंडिया प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा शुगर मिल की स्थापना हेतु रू. 205 करोड, अमित पांडेय अर्ज टैक लैब्स प्रा. लिमि. द्वारा टेक्निकल एजुकेशन के क्षेत्र में रू. 150 करोड,़ प्रमोद कुमार सिंह पी.के.एल.एस. इंडस्ट्रीज प्रा. लिमि. द्वारा वायो सी.एन.जी. के क्षेत्र में रू. 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं।
इन्वेस्टर्स समिट में डा. राममोहन ने बालिकाओं की उच्च शिक्षा हेतु बालिका महाविद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव, लक्ष्मीनारायण तापड़िया में फूड पार्क की स्थापना, अनिल अग्रवाल मैसर्स महाराजा एग्रो ने बाॅसमती चावल के साथ पावर प्लांट, राहुल राठौर ने ऑर्गेनिक पोटाश, मनोज कुमार सिंह ने फूड पार्क, राहुल चैहान ने मल्टीप्लेक्स कंपलेक्स, डॉ. पंकज पांडेय ने मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की स्थापना, उज्जवल गोयल भगवती वायोफ्यूल्स ने वायो फ्यूल हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव पर जानकारी दी। इस दौरान निवेशकों, उद्यमियों, बैंकर्स के अलावा जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, विशाल बाल्मिकी, भूपेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, नवोदिता शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक अनिल प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे, समिट का संचालन उपायुक्त उद्योग मो. सऊद ने किया।


