आज दिनांक 4 फरवरी 2023 को एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारभ्म जिलाधिकारी महोदय श्री अविनाश कृष्ण सिंह के नेत्रत्व में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उमेन्द्र शर्मा आई एफ एस सेवानिवृत ने सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को पा्रेजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी । इस विशाल कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र एवं छात्राओं सहित लगभग 1000 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेन्द्र शर्मा आई एफ एस सेवानिवृत श्री अविनाश कृष्ण सिंह जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सी डी आ राम जी मिश्रा ए डी एम श्री विनोद कुमार एस पी श्री मोहम्मद साउद उपाउक्त उद्याोग श्री मनोज कुमार वर्मा डी आई ओ एस श्री विकास मिश्रा सेवा योजन अधिकारी डा0 शैफाली यादव प्राचार्या कु0 आर सी महाविद्यालय डा0 पुष्पा कश्यप प्राचार्या डा0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी डा0 संतोष कुमार राजकीय महाविद्यालय मैनपुरी डा0 शिख सक्सेना चित्रगुप्त महाविद्यालय मैनपुरी डा0 एस के एस यादव नेशनल पी जी काॅलेज भोंगाव डाव मनोज दुबे जी एस एम महाविद्यालय बेवर आदि अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या डा0 किरन सौजिया, उप प्रधानाचार्य अनुज कुमार यादव, श्री मनोज मिश्रा, श्री विपिन कुमार, श्री शिवबोध कश्यप आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन में विद्यालय के प्रबंधक डा0 अशोक कुमार यादव ने आये हुए समस्त अतिथियों एवं छात्र एवं छात्राओं का आभार प्रकट किया।