मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्वःगणना के प्रथम दिन अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त कहा कि राष्ट्रीय जनगणना अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत आज से द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में स्व-गणना प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक अपने घर पर रहते हुए ही अत्यंत सरल एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकता है, इस प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को निर्धारित पोर्टल ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद पर अपने परिवार से संबंधित 40 प्रश्नों के उत्तर सावधानीपूर्वक दर्ज करने होंगे, प्रश्नों के उत्तर सबमिट करने के पश्चात प्रणाली द्वारा एक विशिष्ट पहचान संख्या, आईडी जनरेट होगी, जनरेट हुई आई.डी. को अनिवार्य रूप से सुरक्षित, नोट कर रखें, आगामी चरण में जब प्रगणक घर-घर सर्वेक्षण के लिए पहुंचें तो उन्हें यह आई.डी. उपलब्ध करायें ताकि वह जन-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर सकंे।

श्री त्रिपाठी ने स्व-गणना के पश्चात होने वाली सत्यापन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जब प्रगणक संबंधित परिवार के आवास पर जाएंगे तो नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई आई.डी. के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए गए संपूर्ण डेटा को खोलेंगे, तद्ोपरांत प्रगणक परिवार के सदस्यों के समक्ष उस विवरण को एक बार पुनः पढ़कर सुनाएंगे और प्रत्येक बिंदु की पुष्टि करेंगे यदि ऑनलाइन दर्ज किया गया समस्त विवरण पूर्णतः सही पाया जाता है तो प्रगणक द्वारा उसे तत्काल स्वीकृत कर दिया जाएगा यदि किसी प्रविष्टि में त्रुटि पाई जाती है अथवा किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होती है तो प्रगणक द्वारा परिवार की सहमति से तदानुसार आवश्यक सुधार भी किया जाएगा, इससे डेटा की शुद्धता एवं विश्वसनीयता शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों तक स्व-गणना का यह विशेष अभियान निरंतर संचालित रहेगा, जिसके पूर्ण होने के पश्चात लगभग 01 माह का मुख्य गणना चरण प्रारंभ होगा, जनपद के अधिक से अधिक नागरिक स्व-गणना के माध्यम से अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर लेते हैं, तो इससे आगामी चरण में क्षेत्रीय कार्य करने वाले प्रगणकों के समय की बचत होगी और आमजन को भी लंबी पूछताछ की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुरूप प्रातः या सायं किसी भी समय अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप के माध्यम से इन 40 प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महाभियान में अपनी जिम्मेदार, सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को जनपद में व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी स्वयं स्वःगणना करते हुए इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा तकनीकी रूप से अनभिज्ञ परिवारों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘स्व-गणना चौपाल’ का आयोजन किया जायेगा, चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को स्व-गणना की उपयोगिता, प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में ग्राम स्तरीय समस्त कार्मिकों, जन-प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूहों की सखियां शामिल हैं, विभिन्न योजनाओं, माध्यमों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े जनपद के लगभग 60 से 65 प्रतिशत परिवारों के सक्रिय सहयोग से स्व-गणना का कार्य अधिकतम स्तर तक सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here