मैनपुरी(सुवि) भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दि. 16 नवंबर से 30 नवंबर तक की जाने वाली स्व-गणना के संबंध में जन-जागरूकता के उद्देश्य से पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जागरूकता रैली पी.एम. श्री राजकीय बालिका विद्यालय से नगर पालिका चौराहा, बजाजा बाजार, संता-बसंता चौराहा होते हुए तांगा स्टैंड होकर लेनगंज होते हुए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने कहा की रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करना है, स्वगणना में जितने अधिक से अधिक व्यक्तियों, परिवारों द्वारा स्व-गणना की जाएगी, उतनी ही आसानी प्रगणकों के लिए होगी। उन्होने कहा कि जनगणना से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग जनगणना की प्रक्रिया के बारे में जागरूक हो सकें, जागरूकता अभियान का उद्देश्य जनगणना से जुड़ी जानकारी को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना तथा इस प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, प्रशासन की ओर से जनगणना के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक नियोजन, जन-सुविधाओं के विस्तार और विकास संबंधी आवश्यकताओं के ऑकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इसकी प्रक्रिया की जानकारी देना आवश्यक है।

जागरूकता रैली में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, पी.एम. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री एकरसानन्द इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, ए.डी.आई.ओ.एस. रघुराज सिंह पाल, जनगणना प्रभारी सुमित कुमार गौतम, ओमकार शर्मा, जी.जी.आई.सी. की प्रधानाध्यापिका रेखा, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक संजोग कुमार मल्ल, श्री एकरसानन्द इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल महेन्द्र सिंह राठौर, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाध्याक डॉ. हिमांशू यादव के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here