मैनपुरी(सुवि)उ.प्र. विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन शिक्षक, स्नातक-2026 की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निर्भीक एवं स्वतंत्र वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने निरंतर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी। जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए तैनात कार्मिकों, पुलिस कर्मियों के साथ मतदाताओं को बधाई दी।

IMG 20261023 WA0015

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय देवी रोड, विकास खंड सदर, तहसील कुरावली अंतर्गत नगर में स्थित मलिखान सिंह इंटर कॉलेज, नगर पंचायत ज्योति खुड़िया स्थित वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय घिरोर, बरनाहल, जागीर सगामई, करहल, किशनी में स्थापित मतदेय स्थलों एवं नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पीठासीन, मतदान अधिकारियों, पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न करायें।

विधान परिषद आगरा खंड स्नातक, शिक्षक कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए जनपद को 12 सेक्टर एवं 06 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में 01-01 जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर में 01-01 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था, इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी, प्रत्येक बूथ पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here