मैनपुरी(सुवि)जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से विलोपित किए गए मतदाताओं के सत्यापन हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत आयोजित बूथ दिवस के अवसर पर नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, प्राथमिक विद्यालय ललूपुर के बूथों का निरीक्षण करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले एक सप्ताह में शत-प्रतिशत विलोपित मतदाताओं का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, मतदाता सूची सत्यापन का कार्य बेहद संवेदनशील, प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के बूथ संख्या-250 के बूथ लेवल अधिकारी नीरज दीक्षित, बूथ संख्या-251 के बूथ लेवल अधिकारी नरेंद्र सिंह को चेतावनी जारी करने एवं सत्यापन कार्य का सुपरविजन में कोताही बरतने पर लेखपाल राहुल शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश तहसीलदार भोगांव को दिये। उन्होने निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों से कहा कि सत्यापन का कार्य पूर्ण जिम्मेदारी से करें, सत्यापन के दौरान ऐसे नव-युवक, युवतियां जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनसे भी फॉर्म-6 भरवाकर ऑनलाइन करें ताकि उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल किये जा सकें।
श्री त्रिपाठी ने नेशनल इंटर कॉलेज के बूथ संख्या-250 के बूथ लेवल अधिकारी नीरज दीक्षित, बूथ संख्या-251 के बूथ लेवल अधिकारी नरेन्द्र सिंह, बूथ संख्या-252 के बूथ लेवल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, बूथ संख्या-253 के बूथ लेवल अधिकारी नरेन्द्र सिंह द्वितीय, बूथ संख्या-254 के बूथ लेवल अधिकारी सतेन्द्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय ललूपुर के बूथ संख्या-268 की बूथ लेवल अधिकारी विमलेश कुमारी, बूथ संख्या-269 के बूथ लेवल अधिकारी संजीव कुमार, बूथ संख्या-270 की बूथ लेवल अधिकारी पुष्पा देवी से संवाद कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से विलोपित किये गये मतदाताओं के सत्यापन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए हिदायत दी कि प्रत्येक विलोपित मतदाता का सत्यापन प्रत्येक बीएलओ को करना है, इसमें किसी भी प्रकार का संशय न रहे, प्रत्येक विलोपित मतदाता के घर जाकर उसका सत्यापन किया जाये। उन्होने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने से शेष न रहे यदि मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम उसके पिता, पति के नाम, पते में त्रुटि है तो अभियान के दौरान उससे फॉर्म-8 भरवाकर त्रुटि को दूर कराया जाये ताकि मतदाता सूची अद्यावधिक हो सके।
इस दौरात तहसीलदार भोगांव घासीराम, आईजीआरएस से अनुज कुमार, सौम्य वर्धन, लेखपाल अंकित कुमार आदि उपस्थि



