मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण करना प्रत्येक विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है यदि किसी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में विलंब हुआ तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि आम-जन की समस्याओं के निदान के साथ-साथ उन्हें मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क रहें, सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ समय से अपने तैनाती स्थल पर उपस्थित रहकर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें, सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता के साथ जांच की सुविधा उपलब्ध रहे। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर कहीं भी अनाधिकृत कब्जे न रहें, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए, कमजोर वर्ग के लोगों की भूमि पर कोई दबंग काबिज न हो, जिनके द्वारा गरीब, कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का शोषण किया जाए उनके विरुद्ध 151 में पाबंदी की कार्यवाही की जाए।
पर्यटन मंत्री ने कृषि, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को मांग के अनुसार डी.ए.पी., यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, किसी भी किसान को उर्वरकों की उपलब्धता के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों को संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाए, नेहरें नियमित रूप से संचालित रहें, सरकारी ट्यूबेल यांत्रिक, विद्युत दोष के कारण खराब न रहे, जो शासकीय ट्यूबेल यांत्रिक, विद्युत दोष खराब है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए ताकि किसानों को सिंचाई हेतु समय से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
जन-सुनवाई के दौरान ग्राम मान्धाता नि. अमीर सिंह ने गाटा संख्या-424 पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, नगला सकरी नि. शैतान सिंह ने गाटा संख्या- 142 पट्टाशुदा भूमि पर विपक्षियों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने, ग्राम गरगई नि. विश्वनाथ सिंह ने गाटा संख्या-9485 पर विपक्षियों द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा किये जाने, झण्डाहार नि. आकाश ने गुण्डागर्दी, दबंगई के बल पर किये गये अवेध कब्जे को खाली कराने तथा भूमि की पैमाइश कराने, नगला खरा नि. आकाश कुमार ने ग्रामीणों द्वारा विद्युत चोरी की झूठी जानकारी अवर अभियंता को उपलब्ध कराने, ग्राम झंडाहार नि. नेहा ने प्रोपर्टी डीलर द्वारा जबरन सड़क डालकर प्लाटिंग करने, ग्राम फकीरपुर नि. शोभा ने गाटा संख्या-523 की पैमाइश कराने, ग्राम जखौआ नि. आराधना ने विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा किये जाने, खरगजीत नि. अशोक कुमार ने फर्जी तरीके से बैनामा कर कब्जा किये जाने, ग्राम बानपुरा नि. मदकामी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने, ग्राम खिचौली नि. बालकदास ने गाटा संख्या- 690 की विपक्षियों द्वारा पक्की मुड़्डी तोड़े जाने की मांग, शिकायत अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अमित गुप्ता, अर्जुन चौहान के अलावा जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, डिप्टी कलेक्टर मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना हेमलता, विद्युत विभाग से लालू जादौन, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Home मुख्य समाचार जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता, देरी पर होगी...



