आदर्श राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज, कुरावली रोड, मैनपुरी में दिनांक 06.10.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयं सेवकों ने विकसित भारत के ऊपर प्रोजेक्ट तैयार किये जिनमें विशेष रूप से नशामुक्ति के लिये अवगत कराया गया है। प्रोजेक्ट के माध्यम से यह दर्शाया गया कि नशे की हालत में मानव जीवन किस तरह बीमारियों का शिकार हो जाता ळें अन्त में लोग मृत्यु को प्राप्त कर जाते हैं। नशा एक दीमक की तरह है जो हमारे समाज खास तौर पर युवा पीढ़ी को अन्दर से खोखला कर रहा है। नशे से कैंसर, लीवर खराब व दिल की बीमारियाँ हो जाती हैं। नशा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू और ड्रग्स जैसे मादक पदार्थ कई गम्भीर बीमारियों को जन्म देते हैं।

युवा पीढ़ी में नशे की बढ़ती लत देश के भविष्य और विकास के लिये एक बड़ा खतरा है।

इस कार्यक्रम में सभी स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी के साथ मिलकर भाग लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here