मैनपुरी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए निर्धारित 6 माह के ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क्स की बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी दीपक को यह ज्ञापन जिला संयोजक अभय चौधरी के नेतृत्व में सौंपा गया। संगठन ने मांग की कि 6 माह के ब्रिज कोर्स को परीक्षा के रूप में न लेकर केवल विभागीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के रूप में पूर्ण कराया जाए तथा इसमें पासिंग मार्क्स की बाध्यता समाप्त की जाए।

 

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में ब्रिज कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक एवं शिक्षण क्षमता को और बेहतर बनाना होना चाहिए। प्रशिक्षण को अनावश्यक परीक्षा एवं उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण की बाध्यता से मुक्त रखते हुए क्षमता संवर्धन के रूप में पूरा कराया जाना शिक्षकों के हित में होगा।

 

इस अवसर पर जिला सह-संयोजक हरेंद्र बैंस, ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल जुगिल किशोर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुरी नमन तिवारी, पवन वर्मा, ब्रजकिशोर, सुशील पाठक, रंजीत यादव, दीपेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, अनुरोध यादव, वैभव कुमार, चंद्रकांत यादव, रामनिवास, धर्मेंद्र कुमार, शिवम अग्रवाल, अवधेश कुमार, सुभाषचंद्र, लवकुश, गुरुदयाल, गीतिका यादव, स्वेता यादव, सोनम, वीना एवं आकांक्षा, अनुज कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here