मैनपुरी(सुवि)मा. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय में सेवा-संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा दिवस आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का शुभारंभ एवं मरीजों को फल वितरण करते हुए होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया है, यह रक्त किसी को नया जीवन देने में सहायक होगा, ब्लड की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है, आप द्वारा दान किया गया ब्लड तमाम लोगों का जीवन बचाने में महति भूमिका अदा करेगा। उन्होने कहा कि जनपद में रक्तदाताओं की कमी नहीं हैं, कई रक्तदाताओं ने अनेकों बार रक्तदान कर जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश में नाम रोशन किया है, जो गौरव की बात है। उन्होने कहा कि चिकित्सक बेहतर उपचार देकर लोगों का जीवन बचा सकते हैं, लेकिन रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी का जीवन बचाने में अपना योगदान दे सकता है। उन्होने कहा कि मानव सेवा से बड़ा संसार में कोई कर्म नहीं है, स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले व्यक्ति अपने जीवन में दान किये गये रक्त से कितने लोगों को नयी जिन्दगी देते हैं, इसकी जानकारी रक्तदाता को भी नहीं होती लेकिन वह जनसेवा में निरतंर अपना योगदान देते रहते हैं, ऐसे लोगों से हमें प्रेरणा लेकर मानवहित के लिए काम करना चाहिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, लोग आर्थिक दान, अन्नदान, धनदान सहित विभिन्न प्रकार के दान करते हैं लेकिन रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन अथवा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य कई बीमारियों से बच सकता है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती बल्कि 48 घंटे के भीतर मनुष्य के शरीर में नया खून बनकर तैयार हो जाता है, जोे रक्तदान करने वाले व्यक्ति को तमाम प्रकार बीमारियों से प्रतिरक्षित करने में सहायक होता है। उन्होने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती सैम-मैम बच्चों, उनके परिजनों के अलावा सर्जिकल वार्ड, हड्डी रोग वार्ड, बाल रोग वार्ड, सर्जिकल वार्ड महिला में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये।
आज आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता राहुल जैन, कीर्ति मोहन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, धीरेन्द्र, डॉ. राजीव नारायण, जतिन, जय कुमार, सुमित चौहान, पंचम सिंह, अमोल, सुमित यादव, अक्षय सेंगर, तेजस्व चौहान, लोकेश गुप्ता, समीर गौतम, श्याम सिंह, प्रशांत राजपूत, शिवम गुप्ता, रवि चौहान, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, आकर्ष राठौर, केतन चौहान, जितेन्द्र बाबू, राजवंश गौर, सचिन चौहान, सुमित शिकरवार ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया, रक्तदाताओं को प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आदि ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेष चौहान, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पंकज भदौरिया, भूपेंद्र यादव, डॉ. विमल पांडेय, अमित गुप्ता, हरीओम दुबे, सुमित चौहान, शेरसिंह भदौरिया, ऊषा त्रिपाठी, सौरभ दुबे के अलावा जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राज सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।



