मैनपुरी(सुवि)मिशन समाधान के अंतर्गत भूमि संबंधी शिकायत के प्रभावी निस्तारण की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम बरियारपुर, खुड़िया पहुंचकर शिकायतकर्ता धीरेंद्र, अवनेश, मोहनदास, विनीता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पाया कि गाटा संख्या-251 में वर्ष 2010 में उन्हें पट्टा आंवटित किया गया था, जिस पर वर्तमान में आशा रानी पत्नी महेन्द्रपाल का कब्जा है, आशारानी को वर्ष 1962 में पट्टा आंवटित हुआ था, परंतु वह आवंटित पट्टे के क्षेत्रफल से लगभग दो गुना हिस्से पर 16 वर्षो से काबिज है., दि. 03 सितम्बर को क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश कर मेड़बंदी के लिए चिन्हित किया गया था, मौके पर मेड़बंदी की कार्यवाही के दौरान काबिज सहखातेदार द्वारा आपत्ति किए जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

IMG 20260910 WA0009

श्री त्रिपाठी ने सभी संबंधित पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए मौके पर पक्षों की मौजूदगी में अभिलेखों के आधार पर भूमि की पुनः पैमाइश कराई, जरीब से नाप कर प्रत्येक पक्ष का वास्तविक, निर्धारित हिस्सा मौके पर स्पष्ट कराकर शिकायतकर्ताओं को बरावर-बरावर हिस्सा दिलाकर मौके पर ही काबिज कराया गया। उन्होंने उपस्थित राजस्व, पुलिस के अधिकारियों को आदेशित किया कि पैमाइश, सीमांकन के बाद भी कोई व्यक्ति दूसरे के हिस्से पर कब्जा करने, मेड़ हटाने का प्रयास करे, कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो तो निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पक्षों से कहा आपस में विवाद, तनाव की स्थिति उत्पन्न न करें यदि किसी पक्ष को कोई आपत्ति हो तो वह सक्षम न्यायालय, संबंधित राजस्व अधिकारी के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि पट्टे की भूमि के मामलों में किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो, अभिलेखों में निर्धारित हिस्से के अनुसार ही प्रत्येक लाभार्थी को भूमि का अधिकार मिले, निर्धारित हिस्से से अधिक भूमि किसी को न दी जाये और नाहीं अवैध कब्जा होने दिया जाय, सभी पक्षों के हिस्से अलग-अलग स्पष्ट करने के बाद नियमानुसार सीमांकन एवं मेड़बंदी कराई जाए, जिससे भविष्य में भूमि को लेकर दोबारा विवाद की स्थिति न बने।

IMG 20260910 WA0008

जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद की समस्त 06 तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीमें गठित कर चिन्हित 293 शिकायती प्रार्थना पत्रों पर राजस्व, पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजकर अधिकांश शिकायतों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया, सार्वजनिक भूमि यथा तालाब, चकरोड, विद्यालय, मरघट आदि की भूमि की शिकायतों पर अनाधिकृत कब्जों के प्रकरण में मौके पर पैमाइश कराकर ग्राम-सभा की भूमि संरक्षित कराई गई। उन्होंने बताया कि आज ग्राम ओये नि. माखन सिंह की भूमि की पैमाइश, बेवर ग्रामीण में खेत में जा रहे नाले के पानी को बंद, ग्राम नगला भागीरथ में तालाब से अनाधिकृत अतिक्रमण, ग्राम नगला झबरा किशनी में चकरोड की पैमाइश कराकर अनाधिकृत कब्जा, ग्राम अंडनी में ग्राम-सभा की भूमि को कब्जा-मुक्त, ग्राम कनेगी में पट्टेदार की भूमि की पैमाइश कराकर उसको रकवे पर काबिज कराया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अनुज कुमार, पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here