मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पाने से वंचित पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले ब्लॉक दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने विकास खंड कुरावली में आयोजित ब्लॉक दिवस का निरीक्षण किया। ब्लॉक दिवस में कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दुल्हापुर नि. प्रताप सिंह को परिवार रजिस्टर की नकल दिलवाकर मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष 04 शिकायती पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराया गया, मौके पर उपस्थित ग्राम दुल्हापुर नि. शांति देवी, ग्राम सराय लतीफ नि. जलदेवी, ग्राम पनवाह नि. प्रेम किशोर, नगला घनी पनवाह नि. सुखलेश, ग्राम तिमनपुरा नि. रामा, त्रिवेणी, मंजू के द्वारा शौचालय बनवाने की मांग की गई, जिस पर उन्होने उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदनकर्ताओं की पात्रता की जांच करते हुए नियमनुसार शौचालय की आवंटन की कार्यवाही की जाए, जीरो पॉवर्टी योजनातर्गत पात्र आवास के लाभार्थियों का प्रस्ताव आज ही जिला स्तर पर भिजवाया जाए, जिससे उनको नियमानुसार आवास स्वीकृत किया जा सके, विकसित भारत राम जी योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में आवश्यक कार्यों को करते हुए रोजगार उपलब्ध कराए जाएं तथा बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्र जांच, सत्यापन करते हुए तेज गति से निस्तारित किया जाए, किसी भी आवेदन पत्र के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी कुरावली सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत भवानी शंकर, सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास जेनेम कुमार, मुख्य सेविका नीतू, ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे ।



