मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा जन-शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापरक निराकरण हेतु संचालित ’’मिशन समाधान’’ के तहत आज जनपद की समस्त तहसीलों में 32 राजस्व टीमों ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों के नेतृत्व में चिन्हित शिकायतों का मौके पर जाकर अधिकांश शिकायतों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज तहसील सदर में चिन्हित 74, भोगांव में 33, करहल में 63, घिरोर में 45, कुरावली में 44 एवं किशनी में 13 शिकायतों पर राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद है, उन्हें नियत तिथि पर उपस्थित रहने हेतु पूर्व से ही सूचित कर दिया गया था, आपराधिक मामलों तथा मा. उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर शेष सभी प्रकरणों को ’’मिशन समाधान’’ के अंतर्गत ग्राम के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, जिन प्रकरणों में सुलह-समझौता संभव नहीं हो पा रहा है, उनमें विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाएगी यदि किसी प्रकरण का समाधान उसी दिन नहीं हो पाता है, तो टीम द्वारा अगले दिन ग्राम में जाकर मामले का समाधान कराया जाएगा तथा समाधान आख्या निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराई जाएगी, मौके पर की जा रही कार्यवाही की फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी भी होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम-सभा के अवैध कब्जों के प्रकरण में पैमाइश के तुरंत बाद मनरेगा से ग्राम पंचायत द्वारा कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिसका पर्यवेक्षक उपायुक्त मनरेगा एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

श्री त्रिपाठी ने बताया की ग्राम दादूपुर में चकरोड की पैमाइश, ग्राम कीरतपुर में निजी भूमि के विवाद, ग्राम नगला रामसिंह में रास्ते की शिकायत, ग्राम गुलरियापुर में अवरुद्ध नाली को खुलवाने, ग्राम नागर में नाली के विवाद का निस्तारण, ग्राम बड़ेरी में आबादी की भूमि की पैमाइश, बेवर में चकमार्ग की पैमाइश, नगला मऊ में कब्रिस्तान, अंबेडकर पार्क, ऊसर की भूमि की पैमाइश की कार्यवाही की गई, अधिकांश शिकायतें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here