मैनपुरी(सुवि)मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक, उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट, पोर्टल के शुभारम्भ कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत राज मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है, कर्मचारियों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ उन्हें चिकित्सा सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें रही हैं, महंगाई के वर्तमान दौर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उनके मानदेय में पर्याप्त वृद्धि करने का निर्णय लिया, जिससे कर्मचारियों, उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों को बेहतर मानदेय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए अब कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा, मेहनत, लगन, समयबद्धता तथा मन लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विधायक भोगांव ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रही है, नौजवानों, किसानों, महिलाओं, छात्राओं के लिए कल्याणार्थ तमाम लाभार्थीपरक योजनाएं संचालित है, छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है, प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में लगभग 09.30 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं जबकि निजी क्षेत्रों में लगभग सवा करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं, प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश हुआ है, लगभग रू. 50 लाख करोड़ के निवेश से उद्योग एवं कारखाने स्थापित किए जाने की दिशा में कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2017 से पहले उ.प्र. को पिछड़े और बीमारू प्रदेश के रूप में देखा जाता था लेकिन सरकार की विकास-परक नीतियों और निरंतर प्रयासों से प्रदेश की तस्वीर बदली है, आज उ.प्र. देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होकर विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जल्द ही उ.प्र. विकास की दृष्टि से देश में दूसरे स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, सरकार सहायता और सहयोग दे रही है तो प्रत्येक नागरिक, कर्मचारी और अधिकारी का भी दायित्व है कि वह अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से करें, सामूहिक प्रयासों से उ.प्र. को विकसित, उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प पूरा होगा।
विधायक भोगांव, नगर पालिका अध्यक्षा संगीता गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी ने उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बार्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना की लाभार्थी सोनी, शांति, राजेन्द्र सिंह, श्रीदेवी, अजय को प्रमाण पत्र तथा नगर विकास विभाग द्वारा करन कुमार, जीतू कुमार, मुकुल कुमार, महेश चन्द्र साहिल को सुरक्षा किट उपलब्ध करायी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, विशभंर तिवारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, डी.सी.एल.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्यप्रताप, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में कार्यरत् आउटसोर्सिंग कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


