उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में किशनी तहसील पहुंच कर तहसीलदार भारत मौर्या को सौंपा ज्ञापन।

तहसीलदार भारत मौर्या ने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया शीघ्र मानदेय भुगतान करवा दिया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों द्वारा अवकाश के दिनों में तपती गर्मी में समय से कार्य को मई जून के महा पूर्ण किया था लेकिन आज तक न ही जनगणना कार्य एवं प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान किशनी तहसील से नहीं हुआ है जो अत्यंत खेद जनक है।
अमित तिवारी ने कहा एस आई आर कार्य का भी मानदेय भुगतान नहीं हुआ जबकि अन्य तहसीलों में सारे मानदेय भुगतान हो चुके लेकिन किशनी तहसील के कर्मचारियों की हठधर्मिता चलते भुगतान लंबित है।
ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव ने कहा जहां एक तरफ शिक्षक पूर्ण ईमानदारी से एस आई आर कार्य,जनगणना कार्य समय से करता है वही दूसरी तहसील कर्मियों द्वारा अंतिम समय बीत जाने के बाद भी मानदेय का भुगतान न करना घोर लापरवाही को दर्शाता हैं आखिर क्या कारण जो यह लापरवाही हो रही है।
ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा जनगणना कार्य, निर्वाचन कार्य के दौरान कभी कभी शिक्षक कर्मचारियों को अप्रिय स्थिति का भी सामना करना पड़ता तब भी ये लोग सहयोग नहीं करते है।
सयुक्त मंत्री अतुल शाक्य ने कहा अगर अब मानदेय भुगतान न हुआ तो हम सभी शिक्षक साथी मिलकर तहसील का घेराव करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, जैनुल आब्दीन अमित तिवारी, अतुल शाक्य, विश्व जीत, सुमित यादव, सर्वेश सत्यार्थी,नितिन त्रिवेदी, अंकित मिश्रा,शिवम शाक्य,संजीव, अजीत सिंह सोनी, राजवीर सिंह,संजीव कुमार, दिनेश सिंह,राहुल यादव,अमित यादव, सौरभ शाक्य,हिमांशु तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।



