IIC के तत्वावधान में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, शिक्षिकाओं ने दी महत्वपूर्ण जानकारी। IIC के तत्वावधान में दिनांक 25/8/2026 कुॅ आर0 सी0 डिग्री कॉलेज में छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत छात्राओं को इस संदर्भ में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध करायी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 शेफाली यादव ने छात्राओं को अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ0 अलका पाठक ने छात्राओं को पुस्तकों के महत्व के बारे में बताया। वहीं विनिता अवस्थी ने छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों के साथ लगने वाले अभिलेखों के बारे में विस्तार से बताया। इस संदर्भ में डॉ0 विभा जैन एवं सृष्टि तिवारी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।



