किशनी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई किशनी के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में बैठक कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद को सौंपा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता हेम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन अमित तिवारी ने किया।

IMG 20260821 WA0004

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक नेता हेम सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं ईमानदारी से करता है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते कई बार शिक्षकों को हीनभावना का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए।

 

जिला सह-संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों ने अवकाश के दिनों में भीषण गर्मी में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य समय से पूरा किया, लेकिन निर्धारित अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी किशनी ब्लॉक में जनगणना मानदेय का भुगतान नहीं होना बेहद खेदजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।

 

ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव ने कहा कि शिक्षकों को संगठित एवं एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव शिक्षक हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

 

ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने मांग रखी कि जिन शिक्षकों की एक पद पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है, उनके चयन वेतनमान से संबंधित आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर प्रकरणों को ब्लॉक स्तर से अग्रसारित किया जाए।

 

प्रदेश संगठन मंत्री अंकित यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के उपस्थिति पत्रकों को समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजा जाए, जिससे मानदेय भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।

 

संगठन मंत्री अंकित मिश्रा ने कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के उपार्जित अवकाश का अद्यतन शीघ्र कराया जाए, जिससे अभिलेखों में किसी प्रकार की विसंगति न रहे।

 

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

हेम सिंह यादव, अंकित यादव रंजीत यादव ,अशोक यादव,रामखिलाड़ी यादव, धर्मेंद्र सिंह, घनश्याम यादव,सतेंद्र सिंह,नारायण,मोहित यादव,राजीव वर्मा, हयात,जैनुल आब्दीन जी सुमित यादव,पवन वर्मा देवेंद्र सिंह, अमित यादव,देशदीपक प्रजापति,सुरजीत सिंह,रामकैलाश, कुलदीप माथुर, धीरज सिंह,विमल राजपूत रजनेश कमल,रोहित नंदन, आदि शिक्षक मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here