कुंवर आर०सी०महिला महाविद्यालय में बी०ए० प्रथम वर्ष और बी०एससी०प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण सत्र (Orientation Session) का आयोजन किया गया । इस सत्र का उद्देश्य महाविद्यालय की नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय की कार्य प्रणाली,विषय से संबंधित जानकारी और छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जुड़ी बातों से अवगत करवाना था। महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो.अनीता सिंह ने छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से नई शिक्षा नीति से जुड़े शैक्षिक लचीलापन, शोध की अनिवार्यता,किसी भी संकाय से विषयों को चुनने की स्वतंत्रता और सूझबूझ के साथ लिए गए विषयों से भविष्य में नौकरियों की संभावना,सर्टिफिकेट,डिप्लोमा और डिग्री की समयावधि,प्रयोगात्मक परीक्षा जैसे महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

इसके साथ ही उन्होंने नवागंतुक छात्राओं को नयी शिक्षा नीति २०२० के अंतर्गत स्नातक/ चार वर्षीय स्नातक/(FYUP) परास्नातक कार्यक्रमो के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
साथ ही
महाविद्यालय में अनुशासन का पालन करना, यूनिफॉर्म की अनिवार्यता,नोटिस बोर्ड का महत्त्व जानना, अध्ययन के लिए पुस्तकालय का प्रयोग करना,खेलकूद,एन०सी०सी० और एन०एस०एस० की गतिविधियों में भाग लेना आदि के विषय में भी बताया।
महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं को शुभाशीष देते हुए कहा कि जीवन में नैतिक मूल्य ही हमारे जीवन को बेहतर दिशा की ओर ले जाते हैं।यही हमें दूसरों से अलग बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति की श्रेष्ठ बातों को अपनाएं और अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि करें।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शेफाली यादव जी ने सत्र को सम्बोधित करते हुए सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी और छात्राओं से ख़ूब मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह भी किया l
इस सत्र का संयोजन प्रो. अनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।



