दिनांक 31/07/2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद मैनपुरी के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया आज 21 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा 01पत्रावली पर विदा की गई। 1रश्मी उर्फ पूनम पुत्री श्री विश्राम सिंह निवासी ग्राम भॉवत थाना एलाऊ जिला मैनपुरी की शादी संदीप कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार निवासी राधाकृष्ण कॉलोनी ग्राम कुँआखेडा पोस्ट कलाल खेरिया थाना ताजगंज जिला आगरा के साथ 26/11/2019 को हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी दोनों पक्षों को इस केंद्र पर 05 तिथियां निर्धारित कर बुलाया गया और समझाया बुझाया गया तो आवेदिका द्वारा अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने खाना खर्चा ना देने के आरोप लगाए गए थे। और दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई दोनों को समझाया गया आज दोनों पक्ष के गिले शिकवे दूर कर साथ-साथ रहने के लिए राजी हुये । *इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र श्रीमती हेमलता सिंह,काउंसलर श्री रामकिशन यादव , मुजम्मिल मिर्जा, श्रीमती मंजुषा चौहान श्रीमती ज्योति मेशी, श्रीमती मनोरमा सिंह, श्रीमती ममता चौहान, महिला हेड कांस्टेबल कुसुम , महिला कांस्टेबल रेशू देवी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here