मैनपुरी: डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी में गुरू पूर्णिमा का महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें तीनों बोर्डों के शिक्षार्थी एवं शिक्षक विद्यालय के हरे-भरे प्रांगण में एकत्र हुए जिसमें सभी बच्चे अत्यंत सुशोभित हो रहे थे। सभी बच्चे पंक्तिबद्ध रूप से खड़े हुए थे। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रार्थना हुई जिसके लिए विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस प्रक्रिया में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशू सौजिया एवं तीनों विद्यालयों के प्रधानचार्यों व विंग इंचार्जों ने भाग लिया। तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य जोस जोसेफ एवं आईसीएसई विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 गौरी एस ने प्रभावी रूप से गुरू पूर्णिमा के संबंध में जानकारी दी। उच्च कक्षाओं की बालिकाओं ने भी गुरू पूर्णिमा पर भाषण प्रस्तुत किए।

अंत में विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने गुरू पूर्णिमा पर अत्यंत प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत किया उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘गुरू पूर्णिमा को क्यों मनाते है? गुरू शिष्य में कैसा संबंध होना चाहिए? उन्होंने यह भी बताया कि गुरू वह सभी हैं जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं सभी गुरू की श्रेणी में आते हैं गुरू अच्छा होता है या बुरा होता है हमें अच्छी आदतों को ही अपनाना चाहिए उन्होंने एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि एकलव्य ने तो मिट्टी की मूर्ति को ही गुरू मानकर वाण संचालन में कितना निपुण हो गये थे। आप लोगों को किसी भी प्रकार से शिक्षा देता है वह सब गुरू की श्रेणी में आते हैं। हमें श्रद्धापूर्वक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। कहा गया है- श्रद्धया लभते ज्ञानं अर्थात् श्रद्धा से ज्ञान प्राप्त होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी विषय अत्यंत एकाग्रता से पढ़ने चाहिए।’’

अन्त में चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने सभी को गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर विद्यालये के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here