उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई करहल का पुनर्गठन शुक्रवार बीआरसी करहल पर आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक के मध्य कराया गया प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी एवं सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में पर्यवेक्षक रामखिलाड़ी यादव धर्मेंद्र सिंह,अमित यादव जुगिलकिशोर राहुल गुप्ता,देवेंद्र सिंह, रंजीत सिंह एवं निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले समस्त शिक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति से ब्रजकिशोर यादव (बीके) को ब्लॉक अध्यक्ष एवं भानु प्रताप को ब्लॉक मंत्री पद पर निर्वाचित हुय। उपाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह,अवनीश यादव निर्वाचित हुय, महिला उपाध्यक्ष पद पर गरिमा दोहरे,

संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, संगठन मंत्री पद पर कुलदीप गुप्ता इन्द्रेश यादव, प्रचार मंत्री पद पर मोहित यादव मनोनीत हुए।संरक्षक पद पर जितेंद्र राजपूत को चुना गया।नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है।नव निर्वाचित ब्लॉक मंत्री भानु प्रताप ने कहा मुझे जो आप सबने जिम्मेदारी दी उस जिम्मेदारी को मै शिक्षक हित में पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करूंगा।इस अवसर पर संदीप सिंह, अजीत यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।



