उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई जागीर का पुनर्गठन बुधवार बीआरसी जागीर पर आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक के मध्य कराया गया प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी एवं सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में पर्यवेक्ष रामखिलाड़ी यादव,अमित यादव जुगिल किशोर,देवेंद्र सिंह, सुमित यादव,विश्वजीत, एवं निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले समस्त शिक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्मल यादव फौजी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं राधा रमन शाक्य को ब्लॉक मंत्री पद पर दीपेंद्र यादव (डीपी)ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुय। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल फौजी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है।नव निर्वाचित ब्लॉक मंत्री राधा रमन शाक्य जी ने कहा मुझे जो आप सबने जिम्मेदारी दी उस जिम्मेदारी को मै शिक्षक हित में पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करूंगा।जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर सुमित यादव, हरेंद्र सिंह,जितेंद्र राजपूत,अभिषेक यादव,आदि के विश्व जीत सिंह, इन्द्रेश सिंह,गौरव,संजीव कुमार, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।



