मैनपुरी। सीबीएसई कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में डाॅ0 किरन सौजया सी0से0एजू0 एकेडमी के छात्र सक्षम वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर प्रदान करती है, जिससे अनेक विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

सीबीएसई कक्षा 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा में जनपद के टाॅपर्स में एसबीआरएल की छात्रा सुहानी ने 491 अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम तथा एसएसडी स्कूल घिरोर की नव्या जैन ने 485 अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं सीबीएसई की द्वितीय बोर्ड परीक्षा में सक्षम वर्मा ने 486 अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में सक्षम वर्मा का पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी सक्षम वर्मा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस उपलब्धि का श्रेय छात्र की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, प्रधानाचार्य डाॅ0 जे0एम0एम0 लुईस एवं शिक्षकगण सहित समस्त विद्यार्थियों ने सक्षम वर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकानाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here