मैनपुरी(सुवि)जनपद के 04 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता पुरुष-महिला राजकीय इंटर कॉलेज प्रारम्भिक परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, परीक्षा केदो पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ पीने हेतु ठंडे पानी, स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत एंबुलेंस मय चिकित्सा दल के उपलब्ध रही। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण, निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों एवं कक्ष निरीक्षकों को सतर्कता एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी चेकिंग व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु निर्देश दिए साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया रहा, सीसीटीवी कैमरे निरतंर क्रियाशील रहे, जिला प्रशासन, केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकांे, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सजगता से परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुयी, कुं. आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 134, पी.एम. राजकीय इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 96, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 344 के सापेक्ष 92, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 109 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, शेष परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, संध्या शर्मा, उप जिलाधिकारी कुरावली, घिरोर शिव नरेश, अंजली सिंह के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here