मैनपुरी(सुवि)) जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी कहा कि शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया है, यह रक्त किसी को नया जीवन देने में सहायक सिद्ध होगा, ब्लड की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोग दम तोड़ देते हैं, आप द्वारा दान किया गया ब्लड तमाम लोगों का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा कि जनपद में रक्तदाताओं की कमी नहीं हैं, कई रक्तदाताओं ने अनेकों बार रक्तदान कर जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश में नाम रोशन किया है, जो गौरव की बात है। उन्होने कहा कि चिकित्सक बेहतर उपचार देकर लोगों का जीवन बचा सकते हैं, लेकिन रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी का जीवन बचाने में अपना योगदान दे सकता है। उन्होने कहा कि मानव सेवा से बड़ा संसार में कोई कर्म नहीं है, स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले व्यक्ति अपने जीवन में दान किये गये रक्त से कितने लोगों को नयी जिन्दगी देते हैं, इसकी जानकारी रक्तदाता को भी नहीं होती लेकिन वह जनसेवा में निरतंर अपना योगदान देते रहते हैं, ऐसे लोगों से हमें प्रेरणा लेकर मानवहित के लिए काम करना चाहिए। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य कई बीमारियों से बच सकता है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती बल्कि 48 घंटे के भीतर मनुष्य के शरीर में नया खून बनकर तैयार हो जाता है, जोे रक्तदान करने वाले व्यक्ति को तमाम प्रकार बीमारियों से प्रतिरक्षित करने में सहायक होता है।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने 26 बार रक्तदान करने वाले अवर अभियंता मानवेन्द्र, कई बार ब्लड डोनेट करने वाले अजीतकंात मिश्र, शिवानी, नारायण गुप्ता, नीरज बैजल, अमर उजाला जिला प्रतिनिधि राघवेन्द्र गहलोत, माला बैजल, विनीता दुबे, शिवांग जैन, वंश बैजल, राहुल गोगिल, उत्तम गुप्ता, संचिता गुप्ता, राजेश अरोरा, मोहित, गुरूद्वारा कमेटी, देवी सम्पत मंडल, एनसीसी कैडेट्स, एकरसानन्द आश्रम कमेटी, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भावना बैजल, नीरज बैजल, सौर्य प्रताप, वंशिका, ललित आदि को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. राज सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. ब्लड बैंक अधिकारी विकास यादव, डॉ. आर.के. शुक्ला, डॉ. शिखा अग्रवाल, निधि, रतनेश, अनिल कुमार, अजय पाल के अलावा रक्तदाता आदि उपस्थित रहे।



