मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के विरुद्ध बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की गई है, जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उदासीनता एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर 41 शिक्षकों, शिक्षामित्रों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है जबकि 06 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 का प्रथम चरण 22 मई 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसके अंतर्गत मकानों का सूचीकरण कार्य कराया जा रहा है, शासन के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों को प्रगणक के रूप में तैनात किया गया है, जनगणना कार्य की गत् दिवस देर रात्रि में समीक्षा करने पर पाया कि कई प्रगणकों द्वारा अब तक ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई, कई प्रगणकों द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिस पर उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये, जिस पर उन्होने कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों के विरूद्ध निलम्बन, वेतन रोकने के आदेश जारी करते हुए संबंधित सभी कार्मिकों को 03 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण संबंधित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने, किट प्राप्त न करने वाले प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में तैनात प्र.अ. मंजू तनेजा, प्राथमिक विद्यालय झिंझाई में तैनात स.अ. गीता चौहान, प्राथमिक विद्यालय रूपपुर भरतपुर में तैनात स.अ. प्रतिभा मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय रूपपुर बांक में तैनात प्र.अ. स्नेहलता यादव, प्राथमिक विद्यालय नगला सराय में तैनात प्र.अ. अनुराधा दुबे, प्राथमिक विद्यालय नगला शिवलाल में तैनात स.अ. सुनीता रानी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उन्होने आगे बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र आभा वर्मा, अदिति सिंह, अनामिका, अंजू देवी, मुकेश कुमार, अर्चना यादव, भारती सिंह, चित्रलेखा, इन्द्रा कुमारी, जितेन्द्र सिंह, जूही यादव, कुलदीप दुबे, मधु वर्मा, मधुबाला, मेघा, मोहिनी माथुर, मुकेश कुमार, नीति यादव, पंकज कुमार शुक्ला, पिंकी शर्मा, पूजा सिंह, प्रीति कुशवाह, प्रीति राठौर, प्रीति शाक्य, प्रेमलता यादव, प्रीति यादव, प्रीति कश्यप, राघवेन्द्र सिंह, राजावेटी, रीना मौर्य, रेखा रानी पाण्डेय, साक्षी यादव, संगीता, संगीता यादव, सर्वेश कुमार, साक्षी बाला, शिल्पी, शिवानी यादव, सुषमा यादव, उपेन्द्र सिंह, वैशाली शर्मा का तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि संबंधित शिक्षकों द्वारा जनगणना कार्य के लिए ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई तथा प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना की, जिस कारण यह कार्यवाही की गई है, निलम्बित शिक्षकों को निलंबन अवधि में ब्लॉक संसाधन केंद्र से सबद्ध किया गया है तथा वित्तीय नियमावली के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता अनुमन्य होगा।



