मैनपुरी(सुवि)लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु किसानों से अधिग्रहित की जा रही भूमि में ग्राम मुड़ई, पटना टिलुआ, दुर्जनपुर के किसानों द्वारा बैनामा न किए जाने के संबंध में आज जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गांव मुड़ई के प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठकर मुड़ई, पटना टिलुआ एवं दुर्जनपुर के निवासियों से संवाद कर लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु भूमि उपलब्ध न करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की, ग्राम मुड़ई में 27.26 हे., ग्राम पटना टिलुआ में 9.5 हे. एवं ग्राम दुर्जनपुर में 6 हे. भूमि लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु अधिग्रहित की जानी है, उक्त तीनों ग्रामों के लोगों ने बताया कि उनके गांव में पड़ोस के गांव की तुलना में सर्किल रेट काफी कम है, ग्राम पटना टिलुआ से सटे ग्राम टोडरपुर में रू. 40 लाख प्रति हे. सर्किल रेट है जबकि ग्राम पटना टिलुआ में मात्र रू. 30 लाख सर्किल रेट निर्धारित है इसी प्रकार ग्राम मुड़ई से सटे गांव हुसैनपुर की सर्किल रेट रू. 50 लाख प्रति हे. जबकि ग्राम मुड़ई की सर्किल रेट मात्र रू. 30 लाख प्रति हे. है इसी प्रकार दुर्जनपुर की भी सर्किल रेट अन्य ग्रामों के अपेक्षा कम है, ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु भूमि उपलब्ध कराने में कोई दिक्कत नहीं है, सिर्फ सर्किल रेट कम होने के कारण उनके द्वारा बैनामें नहीं किये जा रहे हैं, पड़ोस के गांव की भूमि अधिक सर्किल रेट पर अधिग्रहण की जा रही है यदि हमारे भी सर्किल रेट बढ़ाकर दिए जाएं, तो हम तत्काल बैनामा करने को तैयार है।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संबंध में यूपीडा के अधिकारियों से वार्ता करेंगे, क्षेत्रीय किसानों का हित जिला प्रशासन के लिए सर्वाेपरि है, जिला प्रशासन की मंशा रहेगी कि किसी भी किसान का अहित न हो, उसे उसकी भूमि का बाजिव मूल्य मिले। चौपाल में उपस्थित कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके नाम खतौनियों में गलत दर्ज है, जिस पर उन्होंने लेखपाल को आदेशित करते हुए कहा कि कल गांव में कैंप लगाकर ऐसे कृषक, जिनके नाम खातों में गलत दर्ज है, उनसे साक्ष्य प्राप्त कर अगले 02 दिन में नाम संशोधित कराकर गांव में ही खतौनी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान उप जिलाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान नीता गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रकाश प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here