मैनपुरी(सुवि)- फसल की पैदावार का ऑकलन करने के लिए शासन के निर्देशानुसार रैण्डम तौर पर खेत का चयन कर क्रॉप कटिंग कराकर उपज का ऑकलन कराया जाता है, इसी क्रम मे आज तहसील सदर के ग्राम देवामई में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गाटा संख्या-559 रकवा 05 बीघा कृषक रघुवीर सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग अपनी देख-रेख में करायी। उन्होने खेत में जाकर सी.सी.ई. एग्री ऐप का उपयोग कर निर्धारित क्षेत्रफल में अपने सामने गेहूं की कटाई कराकर वास्तविक उत्पादन परखा, क्रॉप कटिंग निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फसलों की वास्तविक उपज दर का सटीक ऑकलन करना है ताकि उत्पादन की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगों को आदेशित करते हुए कहा कि सभी क्रॉप कटिंग, प्रयोग समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये जायें ताकि फसलों की सही उत्पादकता की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने ग्राम के अन्य खेतों का भी जायजा लिया और ग्रामीणो से सीधे संवाद कर गेंहू उत्पादन के बारे मे जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान तहसीलदार सदर हरेंश कर्दम, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक बृजेश राठौर, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज गुप्ता, अनिल सक्सैना, ग्राम प्रधान विपिनेंद्र सिंह चौहान, ग्रामवासी समोद कुमार, राम शंकर आदि उपस्थित रहे।



