मैनपुरी: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन एवं नव-निर्मित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के लोकार्पण के सजीव प्रसारण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने जनपद में नव-नियुक्त 349 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष 50 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराये, लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बेवर, बरनाहल एवं 09 आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण सम्मिलित है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं पर गर्भवती महिलाओं से लेकर 06 वर्ष तक के बच्चों की देख-रेख के साथ उन्हें प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन जनपद में पूर्व से तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं द्वारा किया जा रहा है, नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सेवा में आने से उक्त कार्यक्रमों को गति मिलेगी। उन्होने उपस्थित नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं से कहा कि जमीनी स्तर पर गर्भवती, धात्री एवं छोटे बच्चों हेतु अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करें, अपने-अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के साथ सैम-मैम बच्चों की बेहतर देखभाल करें ताकि कुपोषण से ग्रसित बच्चे सेहतमंद हों, जब देश की युवा पीड़ी सेहतमंद होगी, तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होने कहा कि ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, ए.एन.एम. की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इनकेे माध्यम से ही सरकार की संचालित योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा हैै। उन्होंने नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल के साथ क्षेत्र के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में पूरी ईमानदारी से कार्य करें, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से स्वास्थ्य का चेकअप कराने, ऑयरन टेबलेट, भरपूर पोषक आहार खाने के लिए प्रेरित करें ताकि पैदा होने वाला बच्चा सेहतमंद रहे।
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति को स्वावलंबी, सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए-नए आयाम स्थापित किए, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत, कार्य को देखते हुये उनका मानदेय भी बढ़ाया। उन्होने कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर उन्हें तकनीकि से जोड़ने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया साथ ही लम्बे समय से रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती कर रोजगार उपलब्ध कराया। उन्होने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं से कहा कि आप सबके ऊपर गर्भवती महिलाओं, सैम-मैम बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी है, आप अपने दायित्वों का निवर्हन निष्ठापूर्वक करें, लक्षित बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं तक विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं से कहा कि पूरे मनोयोग से कार्य करें, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें, स्वास्थ्य सेवाएं, अन्य सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं का दायित्व केंद्र पर पंजीकृत समस्त लाभार्थियों को स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग की योजनाओं से लाभान्वित कराना, सैम-मैम बच्चों की बेहतर देखभाल कर कुपोषण को दूर करने हेतु अपना भरसक करें साथ ही केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस दौरान पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता के अलावा परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेई, हृदय नारायण सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका आदि उपस्थित रहे।



