मैनपुरी: विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों के सम्मान समारोह में लगातार तीसरे वर्ष टीबी मुक्त होने पर 05 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, 29 ग्राम पंचायतों को रजत एवं 57 ग्राम पंचायतों को प्रथम बार टीबी मुक्त होने पर कास्य महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं 25 क्षय रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराते हुए विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनपद की 91 ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त कराने में सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने सराहनीय योगदान दिया है, ग्रामीण क्षेत्र मंे शासन की संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व क्षय रोग को गंभीर रोग माना जाता था यदि किसी को क्षय रोग होता था तो इस बीमारी की कोई दवा नहीं थी लेकिन आज चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, अब यह बीमारी लाइलाज नहीं, जो लोग इस बैक्टीरिया की चपेट में हैं, वह नियमित रूप से दवा खायें, दवा खाने में लापरवाही न बरतें, भरपूर पोषक आहार लें, तो यह बीमारी 06 महीने में बिल्कुल ठीक हो जाती है। उन्होने कहा कि पहले टी.बी. से पीड़ित व्यक्ति को सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं करते थे लेकिन आज साथ में बैठना एक सकारात्मक संदेश देता है।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की काफी चिंता कर रही है, योजना के तहत पोषण आहार के साथ प्रतिमाह धनराशि भी मुहैया कराई जा रही है, आज टी.बी. उन्मूलन में हमारा जनपद अग्रणी श्रेणी में खड़ा है यदि किसी को लक्षण हों तो छिपायंे नहीं बल्कि समय से जांच करायें, रोग के लक्षण जितनी जल्दी पहचाने जाएंगे, उतनी जल्दी इलाज होगा, इस अभियान में जनपद के प्रधानों ने बेहतर कार्य किया है। उन्होने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को 15 दिन तक लगातार खांसी का रहना, नियमित बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना, लगातार बजन कम होना, खांसी के साथ खून आना, वजन घटना, सीने में दर्द होना, गले में गिल्टी या सूजन आना, शाम को बुखार आना या ठंड लगना, सांस फूलना आदि इसके लक्षण हैं यदि उक्त लक्षण हों तो क्षय रोग नियन्त्रण केन्द्र आकर निःशुल्क जांच करायें।

आज आयोजित कार्यक्रम में विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी ने टी.बी. मुक्त घोषित 91 ग्राम पंचायतों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, विगत् 03 वर्षों से निरतंर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कंझरा, नगथर, रम्पुरा, नगला पाल एवं नगला गड़ू के प्रधानों को महात्मा गांधी की स्वंर्ण प्रतिमा देकर सम्मानित किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी, इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, चिकित्साधिकारी डा. गौरव अग्रवाल, टीम लीडर उदयवीर सिंह, मोनिका यादव यादवेन्द्र प्रताप सिंह, विकास चन्द्र गुप्ता, अवनीश यादव, नितिन भदौरिय, राहुल बाबू, सनिल मिश्रा, राजेश भारद्वाज, योगेश शाक्य के अलावा सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविन्द्र गौर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here