मैनपुरी:जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पवित्र रंग आपके जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा कि होली का पावन पर्व सभी नागरिकों को प्रेम-सौहार्द एवं एकता का संदेश देता है। उन्होने रंगो के इस त्यौहार को सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि रंगो का पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा अनेकता में एकता की पहचान और आपसी भाईचारे, सद्भाव का रंग-बिरंगा त्यौहार है।
श्री सिंह ने आव्हान करते हुए कहा कि होली के पावन पर्व पर रंगो का ही प्रयोग करंे, बीमार व शारीरिक तौर से अक्षम व्यक्तियों के साथ उनकी मंशा के अनुरूप बर्ताव करें। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि सभी लोग होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायेगें।



