मैनपुरी(सुवि)उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा. जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार सचिव प्रीती गिरि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दि. 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन ग्राउंड गोला बाजार मैनपुरी में आयोजित होने वाले मेगा, बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के विषय पर आज कुं. आर.सी. महिला डिग्री कॉलेज में लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं द्वारा च्व्ैभ् बज से सम्बन्धित नुक्कड़-नाटक, कविताओं की प्रस्तुति की गई तथा रंगोली बनायी गयीं, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ प्रत्येक महिला को आवाज उठाने के लिए हिम्मत करनी होगी, प्रत्येक महिला को विधिक कानूनों के बारे में और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी करना बहुत ही आवश्यक है, उन्हें उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में भा.द.स.(आई.पी.सी.) को बदलकर भा.न्या.स.(बी.एन.एस.) कर दिया गया है, छात्राओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिये के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं हैं, उन्हें लोगों के बीच बात करना जरूरी है, जिससे उनके अन्दर आत्म-विश्वास बढ़ेगा तथा वह अपने आत्म-विश्वास के साथ समाज में अपनी बात रख सकती हैं। उन्होने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्दयेश्य निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिसके लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में पी.एल.वी. होते हैं, जो अलग-अलग सरकारी क्षेत्रों जैसे थानों, तहसीलों, कॉलेजों में तैनात किये जाते हैं, जिनके माध्यम से लोग विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय प्रत्येक जनपद में होता है, वहां न्यायिक अधिकारी उस विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव होते हैं, वहां पर भी जाकर प्रत्येक व्यक्ति विधिक सहायता का लाभ पा सकता है, वहां उपस्थिति क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प-डेस्क खोली गयी है, जहां महिलाओं की समस्या सुनने के लिये स्पेशल महिलाऐं उपस्थिति होती हैं, वहां महिलाऐं बिना डरे अपनी शिकायत कर सकती हैं, उनका समाधान शीघ्र किया जायेगा एवं उन्होंने टोल-फ्री न0-112 को युनीवर्सल नम्बर बताया, जिसके जरिये कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की शिकायत कर सकता है।

इस अवसर पर कु. आर.सी. की प्रधानाचार्य शेफाली यादव, कॉलेज की अध्यापिकाओं के अलावा क्षेत्राधिकारी मैनपुरी मुकेश कुमार, एस.एच.ओ. महिला थाना सविता सेंगर, कॉर्डिनेटर जिला प्रोवेशन राजीव यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी.एल.वी. रश्मि शाक्य, एवं कार्यालय सहायक संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।