मैनपुरी(सुवि)प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत उ.प्र. की पहचान-हर गरीब के पास पक्का मकान के तहत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद के 1323 लाभार्थियों के खातों में अनुदान राशि के अंतरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने लाभार्थियों को अनुदानित धनराशि के प्रतीकात्मक चेक उपलब्ध कराये, कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान के गरीब व्यक्ति तक संचालित योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद-भाव के समाज के हर तबके के गरीब व्यक्ति को देकर उसे भी विकास की मुख्यधारा से जोडने का कार्य किया जा रहा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ऐसे परिवारों जिनके पास पक्का मकान नहीं था, मजबूरी में वह लोग छप्पर, झोंपड़ी में जीवन-यापन कर रहे थे लेकिन देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आवास योजना के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना में लाभान्वित कराकर पक्का मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया ताकि वह भी सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकें। उन्होने कहा कि सरकार की तमाम योजनाएं गांव, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी के हित को ध्यान में रखकर संचालित की गई है, तमाम योजनाओं में घर की मुखिया महिला को केन्द्र-बिन्दु रखा गया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश, मुख्यमंत्री के निर्देशन में उ.प्र. विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है, मां-बहनों के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ जन-जन की सेवा केन्द्र-प्रदेश सरकार कर रही है, समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में बड़ी संख्या में लाभान्वित किया गया है, मुख्यमंत्री आवास योजना में भी ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व्यक्तियों को लाभ दिया गया है, गत् वित्तीय वर्षों में योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराये गये व्यक्तियों द्वारा आवास का निर्माण पूर्ण करा लिया है, आज 1323 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रथम किश्त की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि जनपद में विकास कार्यक्रमों, लाभार्थीपरक योजनाओं का धरातल पर तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है, पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए पूरा सरकारी अमला अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, यही वजह है कि लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने में जनपद प्रदेश में निरतंर टॉप-10 में बना हुआ है।

पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आरती, नसरूद्दीन, सोनू, मिथलेश, बृजमोहन, विमला देवी, नजमा बेगम, पुष्पा देवी, सुमन, मालती देवी, रानी, नदंनी, कैलाशवती, ममता देवी, विलकिश, अल्का पाठक, राजवंत कौर, बवली, काजल बानो, रेखा देवी, अनीता, आकाश, चरन सिंह, सोनम, गिरजा देवी, कांती, देवेन्द्र, गुलिस्तां, अजय कुमार आदि को आवास योजना स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पाण्डेय, डीसी प्रधानमंत्री आवास, राहुल वर्मा, नीतेश कुमार, सामुदायिक आयोजक विक्रम चौहान सहित अन्य अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित रहे।