समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अन्याय और अधर्म के रास्ते पर चल रही है।

IMG 20260115 WA0020

भाजपा की सरकार नाकाम सरकार है। इसने जनहित में कोई काम नहीं किया है। प्रदेश में पूरी व्यवस्था खराब कर दी है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो गयी है।

IMG 20260115 WA0030

प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं सभी को संकट में डाल दिया है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है।

IMG 20260115 WA0034

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

IMG 20260115 WA0032

बीजेपी जब कमजोर होती है, तो और साम्प्रदायिक हो जाती है। भाजपा नेता ‘आरोप जीवी’ हैं। इन लोगों का काम सिर्फ सपा पर आरोप लगाना है।

IMG 20260115 WA0022 1

भाजपा पूंजीवादी पार्टी है। पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम करती है। पूंजीपतियों को बैंकों का कर्ज दिलाती है। भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। झूठे वादे करती है।

IMG 20260115 WA0033

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्य का रास्ता धर्म का है। न्याय के रास्ते पर चलकर सबको सम्मान देना चाहिए।

IMG 20260115 WA0026 1

भाजपा अन्याय, अत्याचार कर रही है। लोगों को अपमानित करती है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बुलडोजर का पता नहीं चलेगा।

IMG 20260115 WA0035

यूपी की जनता 2027 में भाजपा को डिटेंशन सेन्टर में भेज देगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीति करती है। विकास, नौकरी, रोजगार की बात करती है। सपा नकारात्मक बात नहीं करती है।

IMG 20260115 WA0028

समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में विकास के कार्य हुए है। 2027 में सपा सरकार बनने पर किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं के हित में काम होगा।

IMG 20260115 WA0031

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार कर विकास होगा। गरीबों का मुफ्त इलाज होगा। महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिया जायेगा। समाजवादी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

IMG 20260115 WA0021

सपा की सरकार में महिलाओं को पेंशन दिया गया था। छात्राओं को कन्या विद्या धन दिया गया था। बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की गई थी 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। 2027 में सपा की सरकार बनाने में महिलाओं की मुख्य भूमिका होगी।

IMG 20260115 WA0025

श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि मतदाता सूची में हर पात्र मतदाता का नाम जुडवाये फार्म-6 भरकर 6 फरवरी से पहले हर नए और छूटे मतदाता का नाम जुडवाने में जुटें। साथ ही भाजपा की हेरा-फेरी से सावधान रहना है। भाजपा बेइमान पार्टी है। बेईमानी करने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। (राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।