78वेंभारतीय सैन्य दिवस के उपलक्ष में ३ यूपी बटालियन एनसीसी मैनपुरी के कमांडिंग आफिसर कर्नल नीरज सिंह के कुशल निर्देशन में सब यूनिट कुँ. आर.सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी के एनसीसी कैडेट्स, ए एन ओ ले. सविता ने महाविद्यालय के प्राचार्य ड़ाँ शेफाली यादव, के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, और व्याख्यान का कार्यक्रम किया गया। महाविघालय की प्राचार्य ड़ाँ शेफाली ने भारतीय सेना के समर्पण, त्याग के संदर्भ में बताते हुए भारत माता के महान वीरों के प्रति कर्तव्य पालन की प्रेरणा दी। ए एन ओ लेफ्टिनेंट सविता ने वीरो की कुर्बानी और उनका देश के लिए अदृम्य सहयोग से परिचित कराया।

निशा, प्रतिभा, हेमा इत्यादि कैडेटस ने नुक्कड़ नाटक मे विशेष सहयोग किया।

इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्य ड़ाँ कुसुम यादव होम साइंस विभाग की विभागाध्य ड़ाँ अनीता सिंह और 3 यू पी बटालियन एनसीसी मैनपुरी से हवलदार नितिश एंवम हवलदार गिरी इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।