मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नव-वर्ष 2026 के आगमन पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु, स्वास्थ्य एव उन्नति की कामना की है। उन्हांेने बधाई सन्देश मे सभी के खुशहाल जीवन की कामना कर जनपदवासियों का आह्वान करते हुये कहा कि नव वर्ष मंे सभी लोग कल्याण का संकल्प लें और पूरे समाज की प्रगति के लिए समवेत प्रयास करें।



