पिछले लगभग छः माह से बिना लेखाधिकारी के ही चल रहा बेसिक शिक्षा विभाग।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी की मांग को मिला प्रांतीय कार्यकारिणी का समर्थन प्रांतीय अध्यक्ष विनय तिवारी एवं महामंत्री उमाशंकर सिंह ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र।

शिक्षकों के बकाया देयकों संबंधी कई कार्य हैं बाधित!

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिला संयोजक अभय चौधरी ने जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त एवं लेखा अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के अपर सचिव को पत्र लिखा है। उनकी मांग के समर्थन में प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनय तिवारी एवं महामंत्री उमाशंकर सिंह ने भी शासन को पत्र लिखकर जनपद मैनपुरी में स्थाई वित्त लेखाधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी नियुक्त न होने के कारण परिषदीय शिक्षकों के देयकों एरियर आदि का भुगतान विलंब से हो रहा है अतः जनपद में वित्त लेखाधिकारी की नियुक्ति बहुत आवश्यक है।

जिला सहसंयोजक ठा0हरेंद्र बैस ने बताया कि पिछले छः माह से वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक की तैनाती न होने के कारण परिषदीय शिक्षकों का वेतन आदि जिला कोषाधिकारी द्वारा भुगतान किया जा रहा है।