मैनपुरी(सुवि) पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर्स से संवाद करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि आप सबने जीवन का अधिकांश समय शासकीय सेवा में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्यतीत किया है। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होकर आप ही की श्रेणी में आना है, इसलिए मौजूदा अधिकारियों, कर्मचारियों का दायित्व है कि वह सेवानिवृत्ति कर्मियों की समस्याओं का सर्वाेच्च प्राथमिकता पर निदान करें, पेंशनर्स को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आप समाज का अभिन्न अंग है, आपने अपनी पूरी उम्र लोगों की सेवा करने, शिक्षा प्रदान करने में व्यतीत की, व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में आपने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभाया।

IMG 20251217 WA0020

वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का निदान करना कोषागार की जिम्मेदारी है, सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर पेंशन दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निदान होगा, जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा और उसका फीडबैक लेकर सम्बन्धित पेंशनर्स के संज्ञान में भी लाया जाएगा, पेंशनर्स अपने आपको कमजोर न समझें, प्रसन्न रहकर जीवन को जिएं, आप सब दीर्घायु हों, यही शुभकामना है। उन्होने पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि विभिन्न संगठनों द्वारा पेंशन सम्बन्धी जो भी समस्याएं उठायी गयी हैं, उनका प्रभावी ढंग निराकरण होगा।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर वायोवृद्ध पेंशनर्स राजेन्द्र सिंह, शोभाराम, आर.सी. पाण्डेय आदि को शॉल, माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता नहर राजीव कुमार, लेखाकार सुखवीर सिंह, अंकित जैन, रवी यादव, रविशेक यादव, पवन यादव, विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, पेन्शनर्स संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।