बीआरसी बरनाहल पर शिक्षकों की खुली बैठक के मध्य कराया गया निर्वाचन। 

IMG 20251217 WA0016

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बरनाहल का पुनर्गठन बुधवार बीआरसी बरनाहल पर आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक के मध्य कराया गया प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी एवं सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में पर्यवेक्षक रामखिलाड़ी यादव और धर्मेंद्र सिंह, आत्मोज यादव (पम्मी) , अमित यादव द्वारा सर्वसम्मति से जुगुल किशोर यादव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं राहुल गुप्ता को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित किया गया। नयन यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित को कोषाध्यक्ष, दीपेंद्र शाक्य को ब्लॉक ऑडिटर , कमलेंद्र शाक्य को संयुक्त मंत्री घोषित किया गया इस मौके पर जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के अंतिम शिक्षक तक न्याय पहुंचाना एवं जिले को शैक्षिक समस्या विहीन बनाने का है सहसंयोजक हरेंद्र बैस ने कहा की नव निर्मित कार्यकारिणी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से शिक्षक हित के लिए कार्य करेगी नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष जुगुल किशोर ने कहा वह संगठन की गाइडलाइन का पालन कर शिक्षकों के हित में समर्पित रहेंगे उन्होंने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका की समस्या को वह खुद की समस्या मानकर प्रमुखता से निश्तरित कराएंगे ब्लॉक मंत्री राहुल ने कहा कि अपने संघर्ष के माध्यम से वह संगठन को नए आयाम तक ले जाएंगे। ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर आशीष सेंगर नवीन दिवाकर चक्रवर्ती तोमर संगठन मंत्री के पद पर जितेंद्र कुमार , कमलजीत, महेंद्र कुमार प्रचार मंत्री के पद पर अमित त्रिपाठी उमाकांत रामसिया, ब्लॉक संरक्षक की भूमिका में राना सिंह को चुना गया है। इस अवसर पर अनुरुद्ध प्रताप सिंह,अनार सिंह सतेंद्र मोहित दीक्षित महेंद्र सिंह नीरज कुमार, अमित कुमार, उमाशंकर, शैलेश कुमार यादव, अनीश कुमार, संतोष यादव, रमेश कुमार विकास कुमार कांति यादव, अंकित कुमार जितेंद्र सिंह नवीन चंद्र आलोक यादव विकास बाबू कौशलेंद्र प्रताप प्रदीप कुमार गौतम सिंह बलवीर सिंह विकास चंद्र राकेश सिंह विकास आदि के साथ साथ सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।