मैनपुरी(सुवि)मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत जनपद में संचालित विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं की माह नवंबर 2025 की जिला अनुश्रवण पुस्तिका के आधार पर विभिन्न विभागों के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि ऊर्जा, कृषि, ग्रामीण विकास, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में बेहतर कार्य करते हुए प्रदेश के शीर्ष जिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा बीकेएस ग्राम उन्नति सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, कृषि एवं ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जनपद को ग्रेड-ए प्राप्त हुआ है।

IMG 20251216 WA0001

सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे में एम्बुलेंस 102 एवं 108 सेवाओं, सीटी स्कैन सेवाओं, मोबाइल मेडिकल यूनिट तथा बायो-मेडिकल उपकरण रखरखाव कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा करते हुये कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी जिले की बुनियाद होती हैं और इन योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभी पूर्व दशम् छात्रवृत्ति योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, सेतुओं के निर्माण, अनुसूचित जाति दशमोत्तर, पूर्व दशम् छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग पूर्व दशम् छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण आदि में और बेहतर प्रदर्शन की गुंजाइश है। उन्होंने समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में लाभान्वित करायें गये लाभार्थियों से आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें, अभी जनपद के 121 लाभार्थियों द्वारा आवास पूर्ण नहीं कराए गए हैं, जिसमें सर्वाधिक 34 आवास विकासखंड घिरोर, 19 आवास विकासखंड सुल्तानगंज, 17 आवास विकासखंड मैनपुरी, 14 आवास विकासखंड कुरावली, 10 आवास विकासखंड जागीर में अपूर्ण है, जिसका कारण सीएम डैशबोर्ड पर 10 में से 05 अंक प्राप्त हुए हैं।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि नरेन्द्र त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राकेश बघेल, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, अभियंता लोक निर्माण, जल निगम, आर. ई. डी, लघु सिंचाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता आदि उपस्थित रहे।

————————-